RJ Mahvash Video on Relationship: यूट्यूबर आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम एक- दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियो में हैं। युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को इन खबरों से कोई खास फर्क ना पड़ रहा है, तलाक से पहले जब आरजे महवश का नाम युजवेंद्र चहल संग जुड़ा था, उस वक्त महवश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अफेयर की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से दोनों के अफेयर की खबर सुर्खियों में हैं लेकिन दोनों ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसी बीच आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने बंदे के बारे में बात करती हुईं नजर आ रही हैं। आपको दिखाते हैं महवश का खास वीडियो।
मेरा वाला सबसे अलग है- आरजे महवश
आरजे महवश के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने युजवेंद्र चहल के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों को और ज्यादा तूल दे दी है। बुधवार शाम आरजे महवश ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने बंदे के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि मेरी लाइफ में 'कोई लड़का आएगा तो वो होगा बस एक, वो ही फ्रेंड होगा, वो ही बेस्ट फ्रेंड होगा, वो ही बॉयफ्रेंड होगा, वो ही हसबैंड होगा, मेरा वाला काफी है...' फिर मैं किसी और को मुंह नहीं लगाती हूं।
वीडियो शेयर कर क्या धनश्री वर्मा पर साधा निशाना
आरजे महवश के वीडियो को देखकर लग रहा है जैसे वह धनश्री वर्मा पर निशाना साध रही हों, क्योंकि युजवेंद्र चहल संग रिश्ते में रहकर कई बार खबरें आईं कि धनश्री वर्मा उन्हें चीट कर रही है। वहीं कोरियोग्राफ प्रतीक संग भी महवश का नाम जुड़ा था वहीं महवश का नया वीडियो कुछ- कुछ धनश्री वर्मा की तरफ ही इशारा कर रहा है। खैर यह बात तो महवश ही बेहतर ढंग से जानती होंगी कि वह किसे कह रही हैं।
वहीं युजवेंद्र चहल की बात करें तो जब से चहल का नाम महवश संग जुड़ा है सोशल मीडिया दो भागों में बंट गया है। एक वर्ग धनश्री वर्मा के सपोर्ट में हैं तो एक वर्ग युजवेंद्र चहल के सपोर्ट में है।