धनश्री वर्मा को किसकी सताई याद? इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए किया खुलासा

धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/dhanashree9)

Dhanashree Verma share a instagram story: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने खेल की वजह से पूरे देश में मशहूर हैं। देश भर में यूजी के लाखों करोड़ों फैंस हैं। उन्हें अपने फैंस का खूब प्यार मिलता है। युजवेंद्र चहल की सोशल मीडिया पोस्ट पर तो फैंस प्यार लुटाते ही हैं, साथ ही उनकी वाइफ धनश्री वर्मा की पोस्ट पर भी युजी के नाम के खूब कमेंट देखने को मिलते हैं।

Ad

वहीं युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। धनश्री वर्मा पिछले दो तीन सालों में सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। फैंस उन्हें खूब स्टॉक करते हैं। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं जिसके चलते वह अपने डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं। धनश्री वर्मा इन दिनों अपने घर हैदराबाद में हैं। वहीं उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें धनश्री ने बताया कि उन्हें किसी की याद सता रही है।

धनश्री वर्मा को किसकी सताई याद?

धनश्री वर्मा ने सोमवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें धनश्री कार में बैठी हुई नजर आ रही है, उन्होंने स्टोरी के कैप्शन में लिखा "आज मिसिंग होम।" जाहिर है कि धनश्री को किसी और की नहीं बल्कि अपने घर की याद सता रही है। वहीं धनश्री ने अपनी अगली स्टोरी में अपने नाना और नानी की तस्वीर को शेयर किया है। स्टोरी पर उन्होंने अपनी नानी को बर्थडे विश किया है।

धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/dhanashree9)
धनश्री वर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/dhanashree9)

डेंटिस्ट की पढ़ाई करने के बाद डांस को बनाया प्रोफेशन

धनश्री वर्मा को बचपन से ही डांस में ही रुचि थी। लेकिन उनके परिवार का सपना था कि धनश्री एक डॉक्टर बनें, जिसके चलते धनश्री ने मेडिकल की पढ़ाई भी की। लेकिन वह ज्यादातर समय डांस प्रैक्टिस में बिताया करती थीं। जिसकी वजह से घरवालों को धनश्री की पढ़ाई की चिंता होने लगी थी। धनश्री ने घरवालों की बात मानकर पहले अपनी पढ़ाई पूरी की। डेंटिस्ट की पढ़ाई करने के बाद धनश्री ने अपने सपने को चुना। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं, वह हैदराबाद में अपनी डांस क्लासेज चलाती हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications