Dhanashree Verma And RJ Mahvash comparision: पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हालांकि इस कपल ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है और ना खंडन किया है। लेकिन जब से इनके तलाक की खबर सोशल मीडिया पर आई है, फैंस धनश्री वर्मा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल किया है।वहीं धनश्री वर्मा के अफेयर भी सुनने में आते रहते हैं। जहां तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा और कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर का नाम चर्चा में रहा, वहीं युजवेंद्र चहल का नाम उनकी दोस्त आरजे महवश के साथ जोड़ा गया। हालांकि महवश और युजवेंद्र के रिश्ते के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ भी नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको चहल की वाइफ धनश्री वर्मा और उनकी मिस्ट्री गर्ल आरजे महवश की एजुकेशन और कमाई के बारे में बताएंगे। कौन किससे आगे है।धनश्री वर्मा और आरजे महवश की तुलना धनश्री वर्मा ने जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की और मुंबई के डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज से डेंटिस्ट्री की डिग्री हासिल की है। उन्होंने डेंटिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया, लेकिन बाद में डांस और कोरियोग्राफी में अपना करियर बनाया। वहीं धनश्री वर्मा की कमाई की बात करें तो इंटरनेट के आधार पर धनश्री वर्मा की नेटवर्थ 24 करोड़ है, वह ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। View this post on Instagram Instagram Postआरजे महवश की पढ़ाई और एजुकेशनआरजे महवश ने एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से पढ़ाई की है। यह दिल्ली का एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान है। यहां से शाहरुख खान, बरखा दत्त, और कबीर खान जैसे मशहूर लोग भी पढ़ चुके हैं। महवश ने रेडियो पर बेहतरीन प्रस्तुति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह भारत की पहली महिला प्रैंक स्टार हैं। आरजे महवश की नेटवर्थ की बात करें तो यह 35 लाख रूपए के करीब है। तो वहीं उनकी मंथली इनकम 70 से 80 हजार रूपए के करीब है।