Dhanashree Verma New Instagram Post: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं और इसी के साथ फैंस भी उन्हें बहुत लाइक करते हैं और उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। धनश्री के पोस्ट करते ही फैंस कमेंट्स की लाइन लगा देते हैं। वहीं धनश्री के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर करीब 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी से जाहिर है कि धनश्री अपने फैंस की फेवरेट हैं। इसी कड़ी में धनश्री ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिस पर फैंस ने कुछ ऐसी बात कह दी जिसे देखकर धनश्री खुद भी खुश हो जाएंगी।धनश्री ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरेंभारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी सोशल मीडिया स्टार धनश्री वर्मा अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में धनश्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की साथ ही अपनी फेवरेट नेहा कक्कड़, शरगुन मेहता और रवि दुबे को टैग करते हुए बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा 'वे हानियां वे दिल जानियां, जब मेरे पसंदीदा एक साथ आते हैं और जादू पैदा करते हैं मैं आप लोगों से प्यार करती हूं।' वहीं धनश्री की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Post'आप तो शाहरूख खान के साथ मूवी डिजर्व करती हो'धनश्री इन तस्वीरों में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। फैंस धनश्री की सुंदरता की बहुत तारीफ कर रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर चार घंटे में 128, 252 लाइक्स आ चुके हैं। वहीं एक फैंस ने धनश्री की तारीफ करते हुए लिखा कि आप तो शाहरूख खान के साथ मूवी डिजर्व करती हो।वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने धनश्री ने मजे लेते हुए लिखा कि चहल भाई भाभी जी से फोन छीन लो बहुत ज्यादा ही अपलोड करने लगी हैं।फैंस ने किए कमेंट (Photo credit: instagram/dhanashree9)वीडियो एल्बम में नजर आ चुकी हैं धनश्रीधनश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर हैं। वह अपने डांस संबधित वीडियो बनाया करती हैं। वही धनश्री कई वीडियो एल्बम में नजर आ चुकी हैं। एलबम ओए होए होए में गिल के साथ धनश्री नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर धनश्री की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है।