दीपिका पादुकोण ने कराया प्री बेबी फोटोशूट, भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने दिया ये रिएक्शन

dhanashree verma
धनश्री, रितिका, दीपिका और भारतीय क्रिकेटर्स की तस्वीर (photo credit: instagram/deepikapadukone ,,dhanashree9)

Dhanashree Verma reacts Dipika Padukone instagram post: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। धनश्री सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, देश- दुनिया भर में उनके लाखों फैंस हैं। धनश्री के सोशल मीडिया फॉलोअर्स से ही समझ आ जाता है कि उनके फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Ad

बॉलीवुड का पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाले हैं। खबरों की मानें तो दीपिका अपने बेबी को इसी महीने यानि 28 सितंबर को जन्म देंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना प्री बेबी फोटोशूट करवाया है। जिस पर धनश्री वर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए जताया प्यार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बहुत जल्द मां बनने वाली है। संभवतः इसी महीने उनकी डिलीवरी भी होने वाली है। दीपिका ने हाल ही में प्री बेबी फोटोशूट कराया है और जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दीपिका की इन तस्वीरों पर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने प्यार जताया हैं। उन्होंने दीपिका की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि प्यार और दुआएं।

धनश्री वर्मा ने दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर जताया प्यार (photo credit: instagram/deepikapadukone)
धनश्री वर्मा ने दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर जताया प्यार (photo credit: instagram/deepikapadukone)

बचपन से ही डांस में थी दिलचस्पी

धनश्री वर्मा पेशे से कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। धनश्री अपने धमाकेदार डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। धनश्री वर्मा का जन्म दुबई में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। धनश्री बचपन में हीं दुबई से भारत आ गई थीं। धनश्री काफी छोटी थीं तभी उनका परिवार दुबई से मुंबई भारत आ गया था। इस वजह से उनका पालन-पोषण मुंबई शहर में हुआ था। धनश्री को बचपन से ही डांस में काफी दिलचस्पी थी।

वह अपने पढ़ाई के दौरान स्कूल में होने वाले डांस फंक्शन में भाग लिया करती थीं। उनके डांस जूनून और जज्बे को देखते हुए उनके घर वाले भी उनको डांस में जाने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही डांस क्लास को ज्वाइन कर लिया था। युजवेंद्र चहल धनश्री को देखते ही पहली नजर में अपना दिल हार बैठे थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications