ZIM vs IND: 20 चौके, 14 छक्के; टीम इंडिया ने खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल, तोड़ दिया ऑस्ट्रेलिया का भी रिकॉर्ड

Photo Courtesy : X/@ZimCricketv & Sony Liv Snapshots
Photo Courtesy : X/@ZimCricketv & Sony Liv Snapshots

Zimbabwe vs India, 2nd T20I 1st Innings Report: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 234 रन बनाये और मेजबान टीम के सामने एक विशाल लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जमाया तो ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Ad

अभिषेक शर्मा ने खेली रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा के साथ एक बार फिर शुभमन गिल सलामी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आये लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चल पाए और पारी के दूसरे ओवर में ही वह पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल ने 4 गेंद पर 2 रन बनाये। इसके बाद अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच एक तूफानी साझेदारी देखने को मिली। अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और महज 46 गेंद पर अपना पहला शतक पूरा कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद पर 100 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

अभिषेक के विकेट के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज नहीं थमे ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह के बीच 36 गेंद पर 87 रन की साझेदारी हुई, जिसमें रिंकू सिंह ने 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। रिंकू सिंह ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 5 छक्के जमाये। दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 77 रन की बेहतरीन पारी का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंदों पर 77 रन बनाये जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजराबानी और वेलिंग्टन मसकाद्जा ने 1-1 विकेट झटका।

टीम इंडिया ने अपनी इस पारी में 20 चौके और 14 छक्के जमाये। साथ ही जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 229 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा 14 छक्के जड़ टीम इंडिया ने दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है इससे पहले अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 छक्के एक टी20 मैच में लगाये थे

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications