Free Fire MAX खेलकर हो गए हैं बोर? ट्राय कीजिए यह 3 जबरदस्त बैटल रॉयल गेम्स

Free Fire MAX के अलावा अन्य विकल्प (Image Credit ff.garena.com & Google Play Store)
Free Fire MAX के अलावा अन्य विकल्प (Image Credit ff.garena.com & Google Play Store)

Alternative Battle Royale Games: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है और इसे Garena द्वारा पब्लिश किया गया है। इस गेम को 500 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। करोड़ों लोग यह गेम खेलते हैं लेकिन कई लोग इससे बोर हो जाते हैं और अन्य बैटल रॉयल की तलाश में होते हैं। इस आर्टिकल में हम उनके लिए 3 जबरदस्त बैटल रॉयल गेम्स लेकर आए हैं, जिन्हें ट्राय किया जाना चाहिए।

Ad

Free Fire MAX खेलकर हो गए हैं बोर? ट्राय कीजिए यह 3 जबरदस्त बैटल रॉयल गेम्स

1- BattleGrounds Mobile India

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX के अलावा BattleGrounds Mobile India (BGMI) को काफी ज्यादा खेला जाता है। इस गेम को KRAFTON ने बनाया है और इसके 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं। इस गेम के ग्राफिक्स जबरदस्त हैं और कई मोड मिलते हैं। इसी वजह से यह बहुत लोकप्रिय है। इसका साइज 1.1 GB है। ऐसे में अगर आप एक अच्छा बैटल रॉयल तलाश रहे हैं, तो यह तगड़ा विकल्प है।

2- COD Mobile

youtube-cover
Ad

COD Mobile एक लोकप्रिय गेम है, जिसे Call of Duty Mobile नाम से भी जाना जाता है। इस गेम को Activision Publishing ने बनाया है और यह इसके खतरनाक ग्राफिक्स समेत जबरदस्त FPS मोड के लिए पसंद किया जाता है। इस गेम के 10 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं और इसका साइज 1.5 GB है। अगर आप BGMI और Free Fire MAX खेलकर बोर हो गए हैं, तो इसे ट्राय कर सकते हैं।

3- Battle Stars

youtube-cover
Ad

Battle Stars एक कार्टूनिश बैटल रॉयल गेम है। इसे SuperGaming ने तैयार किया है और इसमें कई अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स हैं। हथियारों के भी बेहतरीन विकल्प मिलते हैं। इस गेम में बैटल रॉयल मोड के अलावा TDM भी मौजूद है। कई लोगों को छोटे साइज के बैटल रॉयल की तलाश है, उनके लिए Battle Stars अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका साइज 116 MB है और इसके 5 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में गेम्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। सभी की पसंद इस मामले में अलग भी हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications