3 जोरदार बंडल्स जिन्हें हासिल करने के लिए Free Fire MAX में डायमंड्स खर्च करने चाहिए

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Bundles to Get From Diamonds: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कई खिलाड़ी डायमंड सोच-समझकर खर्च करते हैं। इसी बीच बंडल्स लगातार रिलीज होते हैं और कई खिलाड़ी इनपर डायमंड लगाने का विचार बनाते हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद कुछ ऐसे बंडल हैं, जिनपर पैसे खर्च करना गलती होगी। दूसरी ओर कुछ रेयर बंडल हैं, जिनके लिए पैसे खर्च करना ही चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 जोरदार बंडल्स लेकर आए हैं, जिनपर खिलाड़ियों को डायमंड्स जरूर खर्च करने चाहिए।

Ad

(नोट: इस आर्टिकल में बंडल्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)


3 जोरदार बंडल्स जिन्हें हासिल करने के लिए Free Fire MAX में डायमंड्स खर्च करने चाहिए

1) Jewel Mystified बंडल

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Jewel Mystified बंडल काफी ज्यादा रेयर विकल्प है और यह बहुत समय पहले आया था। इस फीमेल बंडल का चमकीला रूप देखने लायक है। इसमें पर्पल और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन भी दिया गया है। इसी कारण यह बंडल एकदम खास और रेयर बन जाता है। अगर यह बंडल आगे जाकर आता है, तो फिर इसपर डायमंड्स जरूर खर्च किए जाने चाहिए।


2) Criminal बंडल्स

youtube-cover
Ad

Criminal बंडल्स कई अलग-अलग प्रकार के आते हैं और सभी रेयर विकल्प हैं। पहले यह काफी चलन में रहते थे और अभी यह रेयर विकल्प बन गए हैं। अगर कोई सा भी Criminal बंडल आपको हासिल करने का मौका मिल रहा है, तो फिर मौका नहीं छोड़ना चाहिए। इसके लिए डायमंड्स खर्च करना अच्छा फैसला होगा क्योंकि कम लोग इसे उपयोग करते हैं।


3) Sterling Futurnetic बंडल

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कई लोग Sterling Futurnetic को अभी तक के सबसे अच्छे फीमेल बंडल्स में से एक मानते हैं। यह कई बार लक रॉयल में आया है। इस बंडल का डिजाइन एकदम अनोखा है और गोल्ड रंग का कॉम्बिनेशन इसे और बेहतर बना देता है। अगर आपके पास डायमंड्स हैं और बंडल्स खरीदना चाहते हैं, तो यह पहली पसंद होनी चाहिए।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications