Best Features in OB47 Update: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB47 अपडेट कल ही रिलीज हुआ है और यह आते ही सभी के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि इस अपडेट के आते ही कई बड़ी चीजें गेम में जोड़ी जा चुकी हैं लेकिन इसमें से कुछ ने फैंस का ध्यान खींचा है। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त फीचर्स के बारे में बात करेंगे, जो OB47 अपडेट में देखने को मिले हैं। 3 जबरदस्त फीचर्स जो Free Fire MAX के OB47 अपडेट में देखने को मिले हैं1- Winterland मोड View this post on Instagram Instagram PostFree Fire MAX में हमेशा ही ठंड के मौसम में नया मोड आता है। Winterland मोड को इस बार जोड़ा गया है और इसके द्वारा Bermuda मैप में स्नो की थीम जुड़ चुकी है। कई लोग इसी वजह से गेमप्ले की ओर आकर्षित होते हैं। इसी के साथ क्लैश स्क्वाड मोड में भी आपको यह थीम देखने को मिलेगी। फैंस जरूर इस तरह का इवेंट देखकर खुश हुए होंगे। 2- नया कैरेक्टर Koda View this post on Instagram Instagram PostFree Fire MAX में पिछले कुछ अपडेट्स से कैरेक्टर्स की भरमार देखने को मिली है। बता दें कि OB47 अपडेट के साथ भी नया कैरेक्टर जारी किया गया है। बता दें कि इस कैरेक्टर का नाम Koda है और इसके पास Aurora Vision नाम की ताकत है। इसकी मदद से मूवमेंट स्पीड को 10% तक बढ़ाया जा सकता है और 50 मीटर के अंदर कवर में मौजूद लोगों की जगह पता चल जाती है। इसका कूलडाउन 60 सेकेंड है।3- नई शॉटगन View this post on Instagram Instagram Postनए OB47 अपडेट के साथ ही नई शॉटगन आई है। इसका नाम M590 है और यह आते से सभी के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस गन की मदद से विरोधियों पर वार करने के अलावा आप ग्लू वॉल स्किन्स को भी आसानी से धराशाई कर सकते हैं। इसका डैमेज काफी अच्छा है और अन्य शॉटगन की तरह यह क्लोज रेंज में एकदम ही धमाकेदार है। गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।