Free Fire MAX में 3 सबसे जबरदस्त गन जिन्हें नए खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Best Guns for New Players: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर प्लेयर बेहतर गेमप्ले का प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए हर कोई अच्छी गन्स का उपयोग करता है क्योंकि इससे आप फाइट्स जीत सकते हैं। कई सारे नए खिलाड़ी गेम में शामिल हुए हैं और उन्हें गन के चुनाव के बारे में उतनी जानकारी नहीं है। क्लोज, मिड और लॉन्ग तीनों ही रेंज में यह गन उपयोगी साबित हो सकती है। नए खिलाड़ियों को सही गन का सुझाव जरुरी है। इस आर्टिकल में हम नए खिलाड़ियों के लिए 3 बढ़िया गन के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 3 सबसे जबरदस्त गन जिन्हें नए खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं

3) FAMAS

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में FAMAS एक फैन फेवरेट गन है। इसे बर्स्ट मोड पर उपयोग किया जाता है, जो एक बार में तीन बुलेट शूट कर सकती है। इस गन का रेट ऑफ फायर और रेंज दोनों शानदार है। इसी वजह से क्लोज से लेकर लॉन्ग रेंज तक यह गन फायदेमंद ही रहेगी। इसकी मूवमेंट स्पीड 74 की है और यह ज्यादा हेडशॉट लगाने के लिए बेहतर विकल्प है।


2) AUG

youtube-cover
Ad

AUG को एक और बेहतरीन गन माना जाता है। यह एक संतुलित गन है और इसका डैमेज ज्यादा है। इसी वजह से आप विरोधियों को कुछ हिट में धराशाई कर सकते हैं। आप अटैचमेंट लगाकर इसका रिकोईल थोड़ा कम कर सकते हैं। इसके एक राउंड में 35 बुलेट होती हैं और मैगज़ीन को आप एक्सटेंडेड मैग द्वारा बढ़ा सकते हैं।


1) MP40

youtube-cover
Ad

MP40 को Free Fire MAX में उपयोग करने के लिए सबसे अच्छी गन माना जा सकता है। इस गन का रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है और आप विरोधियों को बेहतरीन 88 मूवमेंट स्पीड से नॉक कर सकते हैं। इसके एक राउंड में 20 बुलेट होती है और आप आसानी से दो लोगों को धराशाई कर सकते हैं। MP40 की अच्छी बात यह है कि गन आपको आसानी से मिल भी जाती है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications