Free Fire MAX में रैंक बढ़ाने में मदद करेंगे यह 3 पेट, टीमों को धूल चटाकर जीत सकते हैं मैच

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Pets For Rank Push: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स का काफी ज्यादा महत्व है। इनके पास अनोखी ताकत होती है और इन्हें अपने साथ रखकर आप बहुत हद तक फायदा उठा सकते हैं। पेट का सही चुनाव रैंक पुश के मामले में अहम बन जाता है। इससे आप स्टैट्स सुधार सकते हैं और कुछ जीत भी दर्ज कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ बेहतरीन पेट के बारे में बात करेंगे, जिनसे रैंक पुश किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में रैंक बढ़ाने में मदद करेंगे यह 3 पेट, विरोधियों को धूल चटाकर जीत सकते हैं मैच

3) Ottero

youtube-cover
Ad

Ottero के पास Double Blubber नाम की ताकत है। इस पेट की मदद से आप ट्रीटमेंट पिस्तौल या मेडकिट का उपयोग करने पर आपको कुछ अधिक EP मिल जाएगी। इसके साथ ही 35% HP बढ़ जाती है। देखा जाए तो क्लोज रेंज फाइट्स में आपको मदद मिल सकती है और आपके रैक पुश में भी कुल मिलाकर इस पेट द्वारा तगड़ा फायदा होगा।


2) Rockie

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Rockie पेट नाम की ताकत है। इस पेट की मदद से आप कैरेक्टर का कूलडाउन समय कम कर सकते हैं। यह 6% तक कम हो जाता है। अगर आप लेवल बढ़ाते हैं, तो यह पेट काफी फायदेमंद रह सकता है। आप ज्यादा मौकों पर कैरेक्टर की ताकत का उपयोग इस पेट द्वारा कर पाएंगे। यह चीज़ आपके रैंक पुश में बहुत मदद करेगी।


1) Mr. Waggor

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Mr. Waggor काफी अच्छा पेट है और इसके पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप हर 120 सेकेंड में एक ग्लू वॉल तैयार सकते हैं। अगर आपके पास ग्लू वॉल पहले से नहीं है, तो ही यह आपको मिलेगी। अगर पहले से वॉल आपके पास है, तो फिर इसका उपयोग नहीं होगा। हालांकि, आखिरी ज़ोन में अगर आपको प्रोटेक्शन के लिए ग्लू वॉल लगती है, तो यह पेट काफी फायदा करा सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications