3 जबरदस्त तरीके जिनसे Free Fire MAX में ज्यादा हेडशॉट लगाए जा सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Get More Headshots: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में फाइट्स के दौरान हर कोई जीतना चाहता है। हालांकि, कई लोग इस चीज़ में सफल नहीं होते हैं। उनके लिए हेड पर निशाना लगाना और ज्यादातर हेडशॉट्स देना अच्छा विकल्प रह सकता है। दरअसल, सिर पर सबसे ज्यादा डैमेज होता है। इसी वजह से वहां शॉट लगाना सही होगा। इस आर्टिकल में हम 3 तरीके के बारे में बात करेंगे, जिनसे ज्यादा हेडशॉट लगाए जा सकते हैं।

Ad

3 जबरदस्त तरीके जिनसे Free Fire MAX में ज्यादा हेडशॉट लगाए जा सकते हैं

1- सेंसिटिविटी सेटिंग

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में अगर आपको ज्यादा हेडशॉट लगाने हैं, तो फिर सेंसिटिविटी सेटिंग का अहम किरदार बन जाता है। आपको बता दें कि सेंसिटिविटी से ही स्क्रीन की मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। इसमें अलग-अलग स्कोप होते हैं। आपको उन्हें सेट ही करना होता है। सेटिंग के विकल्प में जाकर सेंसिटिविटी को चुनें और इसके बाद स्लाइडर को मूव करके इसमें बदलाव कर सकते हैं। सेंसिटिविटी को हमेशा ही हाई रखने का प्रयास करना चाहिए।

2- वन टैप हेडशॉट

youtube-cover
Ad

वन टैप हेडशॉट से हर कोई परिचित होगा। आपको बता दें कि यह हेड पर निशाना लगाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए काफी अभ्यास करना होता है। इसमें क्रॉसहेयर को विरोधी के शरीर पर सेट करने के बाद थोड़ा ऊपर मूव करना होता है। इसके बाद आपको सिर्फ फायर करना है। इस तरह से निशाना सीधा सिर पर जाता है। कई सारे प्रो प्लेयर इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।

3- क्रॉसहेयर की पोजिशन पर फोकस करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ज्यादा हेडशॉट लगाने के लिए क्रॉसहेयर का किरदार अहम बन जाता है। आपको बता दें कि फाइट के दौरान हेड पर निशाने की संख्या बढ़ाने के लिए आपको हमेशा ही क्रॉसहेयर पर फोकस करना चाहिए। फाइट लेने से पहले आपको क्रॉसहेयर से सिर को मुख्य रूप से निशाना बनाना चाहिए। यह तरीका आपके निशाने को बहुत बेहतर कर देता। इसकी आदत भी अभ्यास के साथ होती है।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने की तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का तरीका अलग हो सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications