3 बड़ी गलतियां जो Free Fire MAX में खिलाड़ियों को लूट करते समय नहीं करनी चाहिए

Free Fire MAX में लूट का महत्व है (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX में लूट का महत्व है (Image Credit ff.garena.com)

Mistakes Avoid Looting: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सभी लोग ज्यादा मैच जीतना चाहते हैं। इसमें जितना योगदान स्किल्स का होता है, उतना ही लूट का भी रहता है। सही लूट आपको जीत के करीब लेकर जा सकती है। अगर आपने इस मामले में गलती कर दी, तो मैच में संघर्ष करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो खिलाड़ियों को लूट करते समय नहीं करनी चाहिए।

Ad

3 बड़ी गलतियां जो Free Fire MAX में खिलाड़ियों को लूट करते समय नहीं करनी चाहिए

3) हथियारों के अटैचमेंट्स पर फोकस नहीं करना

youtube-cover
Ad

लूट करते समय हमेशा ही प्लेयर्स की नज़र हथियारों, आर्मर और ग्रेनेड समेत अन्य आयटम्स होती है। गेम में गन्स का काफी अहम किरदार होता है। अगर आप सही गन चुन भी लेते हैं, तो भी लूट करते समय अटैचमेंट्स को नज़रअंदाज करना बड़ी गलती होगी। हमेशा ही आपको मैच में फोरग्रिप्स, मैगज़ीन और साइलेंसर समेत अन्य आयटम्स भी लेने चाहिए। यह गन की स्थिरता, एक्यूरेसी और अन्य चीजों में फायदा दिलाते हैं।


2) एक जगह बहुत देर तक रहना

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में लूट करते समय आपको अलग-अलग जगह पर मूव करते रहना चाहिए। इससे आप ग्रेनेड, बुलेट्स, मिडकिट्स समेत अन्य आयटम्स पा सकते हैं। अगर आप एक ही जगह रहेंगे, तो फिर लूट भी सीमित रहेगी। मैचों के दौरान शायद आपको ज्यादा चीजों की जरूरत पड़ जाए, इस बात का आपको हमेशा ही ध्यान देना होगा। एक जगह रहने से ज्यादा लूट पाने के चांस कम हो जाते हैं।


1) सेफ जोन से दूर लूट नहीं करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में लूट करते समय कई लोग बड़ी गलती यह करते हैं कि वो ज़ोन से दूर रहते हैं। सेफ ज़ोन से ज्यादा दूरी होने पर जल्दी पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई लोग कम HP के साथ ज़ोन में जाते हैं, तो कुछ पहले ही धराशाई हो जाते हैं। आपको यह गलती लूट करते समय बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications