3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX का सीजन 22 Booyah Pass खिलाड़ियों को खरीदना चाहिए

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Reasons Buy Booyah Pass Season 22: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर महीने नया Booyah Pass आता है। अक्टूबर 2024 के पास जल्द खत्म हो जाएगा और अगले महीने नए पास की एंट्री होगी। कई लोग यह पास नहीं खरीदते, क्योंकि उनके पास कोई कारण ही नहीं होता है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों Free Fire MAX में खिलाड़ियों को सीजन 22 का Booyah Pass खरीदना चाहिए।

Ad

3- Free Fire MAX के Booyah Pass में आने वाले इनाम दोबारा जल्द नहीं आते

नया पास (Image Credit ff.garena.com)
नया पास (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX के Booyah Pass में अलग-अलग थीम वाले इनाम आते हैं। कई बार यह इनाम पुराने किसी इवेंट से रिपीट होकर आते हैं, तो पास के कई इनाम बाद में किसी इवेंट में देखने को मिलते हैं। हालांकि, हर एक इनाम रिपीट नहीं होता है। इसी वजह से अगर आप अच्छे इनाम पाना चाहते हैं, तो फिर Booyah Pass को खरीदने का मौका मिस नहीं करना चाहिए।

Ad

2- Free Fire MAX में नया Booyah Pass खास होने वाला है

youtube-cover
Ad

अक्टूबर 2024 का अंत होने वाला है और जल्द ही नवंबर की शुरुआत हो जाएगी। इसी के साथ Booyah Pass आ जाएगा और इस बार का पास Combustion थीम पर आधारित होने वाला है। इसमें कुछ तगड़े इनाम आने वाले हैं और इनकी जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है। लीक्स के अनुसार यह इनाम हैं:

  • लेवल 1: Rapid Combustion बंडल
  • लेवल 20: Combustion Engine स्पोर्ट्स कार स्किन
  • लेवल 40: Superheat Combustion स्कीबोर्ड स्किन
  • लेवल 50: MP40 – Robust Combustion स्किन
  • लेवल 70: Ultra Combustion बैकपैक स्किन
  • लेवल 90: Controlled Combustion इमोट
  • लेवल 100: Complete Combustion बंडल

1- Free Fire MAX में कम कीमत में ज्यादा इनाम मिलते हैं

youtube-cover
Ad

Booyah Pass ढेर सारे इनामों का एक पैकेज होता है। अमूमन अच्छे बंडल और गन स्किन्स ही आपको 500 डायमंड्स से ऊपर पड़ती है लेकिन यह पास आपको कम कीमत में यह सभी आयटम पाने का मौका देता है। प्रीमियम पास 399 डायमंड्स में आता है और इतने में आपको गन स्किन्स, बंडल, ग्लू वॉल स्किन और क्रेट्स समेत कई अच्छे इनाम मिल जाते हैं। सिर्फ मिशन करते हैं लेकिन कम कीमत में अगर आपको ज्यादा चीजें चाहिए, तो यह तगड़ा विकल्प रह सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में Booyah Pass खरीदने को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications