3 चीजें जिनपर Free Fire MAX में डायमंड्स खर्च करना बहुत बड़ी गलती होगी

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Things Avoid Spending Diamonds: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। इन्हें खरीदने के लिए पैसे खर्च करने होते हैं और कई लोग इस मामले में उतना सक्षम नहीं होते हैं। वो कुछ डायमंड खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं और इसी वजह से सही उपयोग अहम बन जाता है। कुछ चीजें हैं, इनपर डायमंड खर्च करना बहुत बड़ी गलती रहेगी।

Ad

3- Free Fire MAX के बंडल्स या ग्लू वॉल स्किन पर ज्यादा डायमंड खर्च करना गलत होगा

youtube-cover
Ad

डायमंड उन्हीं चीजों पर खर्च करने चाहिए, जो आपके गेमप्ले में फायदा करा सके। बंडल्स या ग्लू वॉल स्किन सिर्फ आपके लुक को बेहतर करते हैं। उससे गेम खेलने या स्किल्स सुधारने में कोई फायदा नहीं होता है। इसी वजह से उनपर आपका पैसे खर्च करना गलती होगी। इससे अच्छा आप EXP कार्ड्स और गन स्किन्स समेत अन्य आयटम्स ले सकते हैं।

2- Free Fire MAX में कैरेक्टर्स और पेट्स पर डायमंड्स खर्च करना गलती होगी

youtube-cover
Ad

कैरेक्टर्स और पेट्स दोनों ही जबरदस्त विकल्प हैं। यह आपको अनोखी ताकत देते हैं, जिनसे आप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, इनपर डायमंड्स खर्च करना गलती होगी। इसका बड़ा कारण यह है कि दोनों ही चीजों को अब गोल्ड कॉइन से भी खरीदा जा सकता है। इसी वजह से आपको कैरेक्टर्स-पेट्स पर गोल्ड ही खर्च करने चाहिए। डायमंड एक तरह से इसके लिए वेस्ट होगा।

1- Free Fire MAX के लक रॉयल में काफी ज्यादा डायमंड खर्च करने होते हैं

youtube-cover
Ad

कई लोगों का डायमंड का बजट कम होता है और इसी वजह से उन्हें लक रॉयल से पूरी तरह से दूर रहना चाहिए। इसका बड़ा कारण यह है कि लक रॉयल में इनाम रैंडम तौर पर मिलते हैं और फिक्स नहीं रहता कि इतने स्पिन पर इनाम मिलेंगे। ऐसे में आपको डायमंड को पूरी तरह बर्बाद करने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। आपको लक रॉयल से दूर ही रहना चाहिए।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications