Things Should Not Do Rush: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करता है। इसी बीच प्लेयर्स रश करने और विरोधियों को धराशाई करने की कोशिश करते हैं। कई लोग रश करने के दौरान गलती कर देते हैं और इसी के चलते वो असफल हो जाते हैं। प्लेयर्स के लिए बहुत बड़ी गलती साबित होती है। आपको कुछ गलतियां करने से बचना होगा। इस आर्टिकल में हम 3 चीजों के बारे में बात करेंगे, जो Free Fire MAX में विरोधियों पर रश करने से पहले आपको नहीं करनी चाहिए।
3 चीजें जो Free Fire MAX में विरोधियों पर रश करने से पहले आपको नहीं करनी चाहिए
3) लॉन्ग रेंज के हथियार का उपयोग करने से बचें
Free Fire MAX में रश करते समय आपको लॉन्ग रेंज हथियारों का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह आपकी रेंज के नहीं रहेंगे। क्लोज रेंज में अमूमन ज्यादा बुलेट्स लगती हैं और इसी वजह से ज्यादा रेट ऑफ फायर वाली गन होनी चाहिए। यह सबसे बड़ा कारण है, क्यों आपको शॉटगन या फिर SMG का इस्तेमाल करना चाहिए।
2) अकेले रश नहीं करें
Free Fire MAX में आप एक टीम के तौर पर खेलते हैं। इसी वजह से अगर आप अकेले लड़ने की कोशिश करेंगे और खुद ही रश करने चले जाएंगे, तो स्क्वाड के सामने आपका अकेला टिकना नामुमकिन हो जाएगा। इसी वजह से हमेशा ही आपको टीम के साथ ही रश करना चाहिए। इससे आपके पास बैकअप रहता है।
1) ऊंचाई पर रश नहीं करना चाहिए
जब भी खिलाड़ी ऊंचाई पर होते हैं, तो नीचे मौजूद विरोधियों को धराशाई करना आसान हो जाता है। उनके लिए ऊपर निशाना लगाना मुश्किल रहता है, जबकि आपके पास ज्यादा रेंज होती है। उसी तरह से अगर आप नीचे रहे और विरोधी ऊपर हैं, तो उनके लिए आपको नॉक करना आसान हो जाएगा। रश करते समय ऊंचाई पर मौजूद दुश्मनों के ऊपर हमला करना गलती होगी। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।