3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ा सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Increase K/D Ratio: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए K/D रेश्यो से पता चलता है कि प्लेयर कितना अच्छा है। किल और डेथ के रेश्यो को हर कोई अच्छा रखना चाहता है क्योंकि इसपर ही सभी की नज़र होती है। हर मैच में किल के रेश्यो को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन कई लोग इसपर काम नहीं कर पाते हैं। K/D रेश्यो को बढ़ाना मुश्किल नहीं है। आपको सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे K/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है। ,

Ad

3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ा सकते हैं

1) टीम के साथ खेलें

youtube-cover
Ad

K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए आपको हमेशा ही टीम के साथ खेलना चाहिए। इस तरीके से आपको लगातार सपोर्ट मिलेगा और आप ज्यादा किल कर पाएंगे। दोस्तों की मदद से आप मैचों में जीत भी सकते हैं और यह चीज़ K/D रेश्यो बढ़ाने में बहुत हद तक मदद कर सकती है। इसी वजह से खिलाड़ियों को अपनी स्कल्स सुधारने के साथ टीम के साथ ही रहना चाहिए।


2) विरोधियों के पीछे ही रोटेट करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ज्यादा किल निकालने और सेफ खेलने के लिए सबसे अच्छा तरीका देर से रोटेशन है। आपको पहले आगे बढ़ने के बजाय विरोधियों को आगे जाने देना चाहिए। इसके बाद आप फायदा उठाकर उन्हें नॉक कर सकते हैं और किल निकाल सकते हैं। इस तरीके से आपको अपना K/D रेश्यो बढ़ाने में बहुत हद तक मदद मिलती है।


3) साइलेंसर का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए साइलेंसर का उपयोग काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे गन में अटैच करने पर आप फाइट के दौरान उपयोग कर सकते हैं। इससे गन चलाते समय आवाज नहीं आती है और अन्य खिलाड़ियों को पता नहीं चलता है। यह चीज़ आपको लॉन्ग से लेकर शॉर्ट हर रेंज में मदद कर सकती है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर अलग होती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications