Best Sensitivity Settings for Better Aim: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए आपको लगातार अभ्यास करना है और इससे ही आप जीत दर्ज करते हुए रैंक सीजन में आगे बढ़ पाएंगे। सेंसिटिविटी सेटिंग काफी ज्यादा महत्वपूर्ण किरदार निभाता है, क्योंकि इसका सही उपयोग गेमप्ले में सुधार ला सकता है। सही सेंसिटिविटी से निशाना अच्छी तरह लगा सकते हैं और तेजी से मूव कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX की सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग के बारे में बात करेंगे, जिनसे निशाने में सुधार किया जा सकता है।
Free Fire MAX में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे निशाना लगाने में सुधार किया जा सकता है
आप नीचे दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:
- जनरल: 100
- रेड डॉट: 100
- 2X स्कोप: 90
- 4X स्कोप: 80
- AWM स्कोप: 65
- फ्री लुक: 51
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने सेंसिटिविटी सेटिंग अपने अनुसार दी है। इस मामले में सभी के डिवाइस के हिसाब से राय अलग रह सकती है।)
आपको ऊपर दी गई सेटिंग में खुद को ढालने में समय लगता है। आपको लगातार अभ्यास करना होगा। नीचे सेंसिटिविटी सेटिंग बदलने की पूरी स्टेप्स दी गई हैं:
स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन या PC पर खोलें। आपको यहां अपने अकाउंट से लॉगिन करना होगा। इसके बाद लॉबी में आने का इंतजार करें।
स्टेप 2: आपको सेटिंग के बटन पर क्लिक करना है और फिर आपके सामने कई अलग-अलग तरह के विकल्प आ जाएंगे।
स्टेप 3: आपको सेंसिटिविटी के टैब को चुनना है और फिर ऊपर दी गई सेटिंग को अप्लाई करना है।
स्टेप 4: सेटिंग को अपने डिवाइस के अनुसार चेंज करें। ट्रेंडिंग ग्राउंड में जाकर आप चेंज ला सकते हैं।
गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।