क्या आपका Free Fire MAX भी होता है लैग? कीजिए यह असरदार सेटिंग

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Best Settings for Lag: गरेना फ्री फायर मैक्स (Garena Free Fire MAX) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए आपको स्किल्स पर ध्यान देना होता है और लगातार मैचों में जीत दर्ज करने की कोशिश करनी होती है। हालांकि, अगर गेम लगातार लैग होता है, तो कई प्लेयर्स को अच्छा प्रदर्शन करने में दिक्कत आती है। ऐसे में यह चीज हमेशा ही सही होनी चाहिए। हर एक डिवाइस अलग होता है और कई ज्यादा लैग करते हैं। गेम की सेटिंग और फोन में कुछ चीजें सही करके आप काफी हद तक इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

Ad

क्या आपका Free Fire MAX होता है लैग? कीजिए यह असरदार सेटिंग

youtube-cover
Ad

कम लैग के लिए सेटिंग

कई बार Free Fire MAX खराब ग्राफिक सेटिंग के कारण भी लैग होता है। इसी वजह से आपको उसे सही करना चाहिए। नीचे इसकी जानकारी है:

  • ग्राफिक्स - स्मूथ
  • हाई FPS - नॉर्मल
  • ऑटो स्केल - बंद

ऊपर दी गई सेटिंग को अप्लाई करने के बाद आपको नीचे दी चीजों का भी ध्यान रखना होगा, तभी फायदा मिलेगा:

  • इंटरनेट कनेक्शन स्थिर होना चाहिए।
  • RAM पर ज्यादा भार नहीं होना चाहिए।
  • डिवाइस में पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
  • डाटा सेव मोड बंद होना चाहिए।
  • बैटरी सेवर को बंद रखें।
  • किसी भी तरह का थर्ड पार्टी बूस्टर उपयोग नहीं करें।

Free Fire MAX में इन सभी चीजों का ध्यान रखने के बाद आपको जरूर थोड़ा फर्क गेम में नज़र आएगा। अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग भी अहम किरदार निभाती है। सेंसिटिविटी से ही स्क्रीन की मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। आप सही तरह से स्क्रीन को स्वाइप कर पाएंगे। नीचे प्रभावशाली सेटिंग दी गई है, इसके बीच ही रेंज सेट करें:

  • जनरल: 96-100
  • रेड डॉट: 94-98
  • 2x स्कोप: 85-89
  • 4x स्कोप: 54-58
  • स्नाइपर स्कोप: 48-52
  • फ्री लुक: 80-84

सेंसिटिविटी सेटिंग हाई रहने से स्क्रीन की मूवमेंट अच्छी तरह से होती है।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications