Free Fire MAX में किस दिन होगा नया Booyah Pass रिलीज? मिलेंगे कई सारे जबरदस्त इनाम

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

New Booyah Pass Rewards, Price Details: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर महीने नया Booyah Pass आता है। इससे आपको कई सारे जबरदस्त आयटम्स कम कीमत में पाने का मौका मिलता है। पास के एक पैक में गन स्किन्स से लेकर अन्य ढेरों चीजें होती हैं। कई लोगों के मन में सवाल है कि पास में क्या-क्या होगा और यह कब रिलीज होगा। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में किस दिन होगा नया Booyah Pass रिलीज? मिलेंगे कई सारे जबरदस्त इनाम

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में मौजूदा Booyah Pass का अंत महीने के साथ हो जाएगा। अक्टूबर के अंत के साथ पास खत्म होगा और इसके तुरंत बाद ही नया पास रिलीज किया जाएगा। सीजन 22 का यह पास 1 नवंबर 2024 से शुरू होगा और पूरे महीने चलेगा। इसी बीच आप मिशन करते हुए ढेरों बेहतरीन इनाम क्लेम का सकते हैं। अगर पास की थीम की बात करें, तो यह Combustion थीम पर आधारित होगा। अगर Booyah Pass की कीमत की बात करें, तो फिर 399 डायमंड में यह पास मिल जाएगा और प्रीमियम प्लस वर्जन 899 डायमंड में मिलेगा।

Free Fire MAX के Booyah Pass सीजन 22 के इनाम

Booyah Pass सीजन 22 को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है लेकिन लीक्स के अनुसार यह कुछ मुख्य इनाम होने वाले हैं:

  • लेवल 1: Rapid Combustion बंडल
  • लेवल 20: Combustion Engine स्पोर्ट्स कार स्किन
  • लेवल 40: Superheat Combustion स्कीबोर्ड स्किन
  • लेवल 50: MP40 – Robust Combustion स्किन
  • लेवल 70: Ultra Combustion बैकपैक स्किन
  • लेवल 90: Controlled Combustion इमोट
  • लेवल 100: Complete Combustion बंडल

बता दें कि यह सिर्फ लीक्स हैं और मुख्य वर्जन में कुछ बदलाव के साथ इनाम रिलीज किए जा सकते हैं। अमूमन माइनर्स द्वारा डाटा निकाला जाता है और जब मुख्य वर्जन आता है, तो चीजें थोड़ी अलग हो जाती हैं।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications