Free Fire MAX का OB47 एडवांस सर्वर कब रिलीज हो सकता है?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

OB47 Advance Server Release Date: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार अपडेट आते रहते हैं और इससे गेम बेहतर होता है। लगातार हर एक फैन अपडेट का इंतजार करता है, क्योंकि फीचर्स जोड़े जाते हैं, जिनका फैंस आनंद लेते हैं। हर एक अपडेट से पहले एडवांस सर्वर रिलीज किया जाता है, जिसके द्वारा नए फीचर्स को टेस्ट करने का प्रयास होता है। अभी OB46 वर्जन चल रहा है और इसके अंत के बाद OB47 अपडेट रोलआउट होना शुरू होगा। इसके पहले इससे जुड़ा एडवांस सर्वर जरूर आएगा। इस आर्टिकल में हम उसी की तारीख के बारे में जानेंगे।

Ad

Free Fire MAX का OB47 एडवांस सर्वर कब रिलीज हो सकता है?

Free Fire MAX का OB47 एडवांस सर्वर की आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई और इसके बारे में आधिकारिक वेबसाइट पर भी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, अगर पिछले कुछ एडवांस सर्वर के पैटर्न को देखें, तो ऐसा लग रहा है कि यह नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते में आ सकता है। लगभग 9-10 तारीख तक OB47 एडवांस सर्वर रिलीज किया जा सकता है।

इस एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन 15-20 अक्टूबर के करीब देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको एडवांस सर्वर में भाग लेकर पहले ही नए फीचर्स का आनंद लेना है और उन्हें टेस्ट करना है, तो फिर रजिस्ट्रेशन करने में देरी नहीं करें। नीचे दिए गए तरीके से आप OB47 वर्जन का रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अप्लाई कर पाएंगे:

स्टेप 1: आधिकारिक ff-advance.ff.garena.com वेबसाइट पर आपको जाना है।

स्टेप 2: अपने मौजूद गेमिंग अकाउंट से लिंक ID द्वारा यहां लॉगिन करना होगा।

स्टेप 3: ईमेल ID डालें और Join Now के बटन पर क्लिक करें।

इसी के साथ आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगर आपका सफलतापूर्वक नामांक हो जाता है, तो फिर आपको एक्टिवेशन कोड मिलेगा। Free Fire MAX के एडवांस सर्वर रिलीज होने के बाद आपको उसे डाउनलोड करना है और फिर एक्टिवेशन कोड डालना है। इससे गेम शुरू हो जाएगा और नए फीचर्स आप टेस्ट कर पाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications