Free Fire MAX का OB47 एडवांस सर्वर हुआ रिलीज, जानिए किस तरह से कर सकते हैं डाउनलोड?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Download OB47 Advance Server: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हमेशा ही मुख्य वर्जन के आने से पहले एडवांस सर्वर को रिलीज किया जाता है। OB46 वर्जन अभी गेम में चल रहा है और OB47 अपडेट को जारी करने से पहले इसके एडवांस सर्वर को रिलीज किया जा चुका है। कुछ समय पहले ही इसके रजिस्ट्रेशन हुए थे और अगर आपने यह प्रक्रिया की थी, तो अब आप सर्वर को डाउनलोड करके इसका आनंद ले सकते हैं। इस आर्टिकल में यह पूरी प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।

Ad

Free Fire MAX का OB47 एडवांस सर्वर हुआ रिलीज, जानिए किस तरह से कर सकते हैं डाउनलोड?

स्टेप 1: डेवलपर्स द्वारा बनाए गए आधिकारिक एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर जाना है। गूगल पर सर्च करने पर यह आपको आसानी से मिल जाएगी।

स्टेप 2: आपने जिस अकाउंट से इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था, उससे ही यहां पर लॉगिन करना होगा।

एडवांस सर्वर (Image via ff-advance.ff.garena.com)
एडवांस सर्वर (Image via ff-advance.ff.garena.com)

स्टेप 3: मुख्य स्क्रीन पर ही अब आपको डाउनलोड का बटन दिख जाएगा, जो पहले नहीं आ रहा होगा। आपको उसपर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड करना है।

Ad

स्टेप 4: अननोन सोर्स को परमिशन देकर ऐप को इंस्टॉल करना है। इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

स्टेप 5: अगर आपको एक्टिवेशन कोड मिल गया होगा, तो फिर एडवांस सर्वर का आनंद उठाने की राह आसान हो जाएगी। आपको गेम डाउनलोड करने के बाद एक्टिवेशन कोड डालना होगा। यह सबसे जरुरी स्टेप है।

लॉगिन समेत अन्य प्रक्रिया करते ही आप गेम का आनंद ले पाएंगे। बाद में आप टेस्टिंग करते हुए सभी नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही Free Fire MAX का OB47 एडवांस सर्वर आया था और यह दो हफ्तों तक रहेगा। इस हिसाब से देखा जाए तो यह 29 नवंबर 2024 तक चलने वाला है।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications