Free Fire MAX का नया OB47 अपडेट PC पर किस तरह से डाउनलोड करें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Update Process OB47 for PC: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB47 अपडेट आ गया है और इसी के साथ ढेरों अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। बता दें कि OB47 अपडेट का सभी को इंतजार था, क्योंकि इसमें नई शॉटगन आई है और एक नया कैरेक्टर भी रिलीज किया गया है। कई लोग Free Fire MAX को PC पर भी खेलते हैं। वो इसे एम्यूलेटर में खेलते हैं और उन्हें यहां पर अपडेट करने की प्रक्रिया संभावित तौर पर नहीं पता होगी। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX का नया OB47 अपडेट PC पर किस तरह से डाउनलोड करें?

नया OB47 अपडेट (Image via Google Play Store/Screenshot)
नया OB47 अपडेट (Image via Google Play Store/Screenshot)

Free Fire MAX को PC पर ज्यादातर प्लेयर एम्यूलेटर पर खेलते हैं। इंटरनेट पर कई सारे एम्यूलेटर हैं और अपडेट करने के दौरान एम्यूलेटर की कंपनी से उतना फर्क नहीं पड़ता है। अगर आपने पहले से PC में गेम को डाउनलोड किया हुआ है, तो फिर उसे अपडेट करना कुछ ही आसान स्टेप्स का काम है। नीचे इसका तरीका है:

Ad

स्टेप 1: आपको अपना पसंदीदा एम्यूलेटर खोलना है। इसके लोडिंग में काफी समय लगता है।

स्टेप 2: गूगल प्ले स्टोर को अपने यहां पर खोलना है। इसमें आपकी ID खुली हुई रहनी चाहिए।

स्टेप 3: आपको सर्च बॉक्स पर क्लिक करना है और फिर Free Fire MAX डालना है।

स्टेप 4: सर्च करें और आपके सामने सभी विकल्प आ जाएंगे। गेम को चुनना है।

स्टेप 5: मुख्य पेज पर आपको अपडेट का बटन दिख जाएगा और उसपर क्लिक करना है।

अब थोड़ी देर इंतजार करें और इसके बाद अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो आप गेम खोलकर इसका आनंद ले सकते हैं। नए फीचर्स आपको टेस्ट करने का विकल्प मिल जाएगा।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications