Free Fire MAX के OB47 एडवांस सर्वर के लिए किस तरह से रजिस्ट्रेशन करें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Register OB47 Advance Server: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में एडवांस सर्वर को काफी पसंद किया जाता है। इसके द्वारा खिलाड़ियों को नए-नए फीचर्स को टेस्ट करने का मौका मिलता है। Garena ने अब OB47 एडवांस सर्वर के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं और इसके द्वारा नए अपडेट की तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है। आपको बता दें कि आप भी इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और एक्टिवेशन कोड पाने के बाद नए-नए फीचर्स का मुख्य अपडेट आने से पहले आनंद ले सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX के OB47 एडवांस सर्वर के लिए किस तरह से रजिस्ट्रेशन करें?

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Image via ff.garena.com)
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Image via ff.garena.com)

Free Fire MAX का OB47 एडवांस सर्वर जल्द आने वाला है और इसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। आप एडवांस सर्वर के लिए रजिस्टर कर सकते हैं और नीचे इसकी प्रक्रिया है:

Ad

स्टेप 1: सबसे पहले आपको एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके लिए नीचे लिंक दी गई है।

https://ff-advance.ff.garena.com

स्टेप 2: वेबसाइट खोलने के बाद आपको लॉगिन करने के लिए फेसबुक और गूगल के विकल्प दिख जाएंगे। आपको उसी अकाउंट से लॉगिन करना है, जो आपकी गेमिंग ID से लिंक है।

स्टेप 3: लॉगिन होने के बाद आप मुख्य पेज पर पहुंच जाएंगे। इसमें आपको ईमेल ID डालने का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 4: ईमेल डालने के बाद आपको “Join Now” बटन दिखेगा। उसपर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन हो जाएगी। सिर्फ इंतजार करना ही बाकी रहेगा।

APK फाइल कुछ दिनों में उपलब्ध हो जाएगी और आपको एक्टिवेशन कोड ईमेल ID पर मिलेगा। हालांकि, कोड पाने का कोई और तरीका नहीं है। रजिस्ट्रेशन काफी ज्यादा लोग करते हैं और कोड सीमित मात्रा में आता है। इसी वजह से अगर किस्मत रही, तो ही एक्टिवेशन कोड आपको मिल पाएगा।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications