Free Fire MAX में डायमंड की वीकली मेंबरशिप लाइट क्या है और इसकी कीमत क्या है?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Weekly Membership Lite Details: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में डायमंड्स का काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि यह इन-गेम करेंसी है। डायमंड्स को सीधा स्टोर से खरीदा जा सकता है और दूसरा मेंबरशिप प्लान रहता है। इसके द्वारा आप एक मेंबर बन जाते हैं और फिर धीरे-धीरे डायमंड मिलते हैं। इसमें साप्ताहिक के दो और मासिक मेंबरशिप के एक विकल्प हैं। इस आर्टिकल में सबसे सस्ते वीकली मेंबरशिप लाइट के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में डायमंड की वीकली मेंबरशिप लाइट क्या है और इसकी कीमत क्या है?

Free Fire MAX की वीकली मेंबरशिप लाइट मेंबरशिप को डायमंड्स पाने के लिए सबसे सस्ता विकल्प माना जाता है। इसके अलावा सभी मेंबरशिप थोड़ी महंगी है। बता दें कि यह मेंबरशिप एक हफ्ते तक रहती है और इसकी कीमत 50 रूपये है। इसे खरीदते ही आपको 20 डायमंड्स तुरंत ही मिल जाएंगे और आप रोज़ 10 डायमंड्स क्लेम कर पाएंगे। आप कुल मिलाकर एक हफ्ते की इस मेंबरशिप से 90 डायमंड्स क्लेम कर पाएंगे।

वीकली मेंबरशिप लाइट (Image via Garena/Screenshot)
वीकली मेंबरशिप लाइट (Image via Garena/Screenshot)

Free Fire MAX में अगर सीधा डायमंड्स खरीदने के मुकाबले मेंबरशिप की तुलना की जाए, तो 80 रूपये में आपको 100 डायमंड्स मिलते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो 30 रूपये कम में आपको 90 डायमंड्स मिल रहे हैं। मेंबरशिप सही मायने में कम कीमत में डायमंड्स पाने का तगड़ा विकल्प है। फर्क सिर्फ इतना है कि 100 डायमंड्स का पैक 80 रूपये में तुरंत ही खरीदा जा सकता है। दूसरी ओर 90 डायमंड्स पाने के लिए आपको 7 दिन लग जाएंगे।

Ad

अगर आपको जल्दी नहीं है और डायमंड्स धीरे-धीरे जमा करना है, तो फिर साप्ताहिक मेंबरशिप एक तगड़ा विकल्प साबित हो सकता है। कई लोग ज्यादा पैसे खर्च नहीं कर पाते हैं और उनके लिए यह लाइट वाला ऑप्शन ही सही रहेगा। डायमंड के बटन पर क्लिक करने के बाद साइड में आपको मेंबरशिप का विकल्प मिल जाएगा, वहां से आप इसे खरीद सकते हैं।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications