Free Fire MAX की एक महीने की मेंबरशिप की कीमत क्या है? जानिए डायमंड्स समेत पूरी जानकारी

Free Fire MAX में मेंबरशिप (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX में मेंबरशिप (Image Credit ff.garena.com)

Monthly Membership: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। इनकी मदद से आप शानदार ईनाम पा सकते हैं और ढेरों पसंदीदा चीजें क्लेम कर सकते हैं। डायमंड्स को सीधा टॉप-अप करके खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मेंबरशिप भी एक अच्छा विकल्प है। मेंबरशिप में डायमंड्स थोड़े सस्ते मिलते हैं लेकिन हर दिन कुछ करेंसी क्लेम करनी होती है। इस आर्टिकल में हम पूरी जानकारी पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX की एक महीने की मेंबरशिप की कीमत क्या है? जानिए डायमंड्स समेत पूरी जानकारी

मेंबरशिप का विकल्प (Image via Garena/Screenshot)
मेंबरशिप का विकल्प (Image via Garena/Screenshot)

Free Fire MAX में डायमंड्स के लिए साप्ताहिक और मासिक मेंबरशिप मौजूद है। साप्ताहिक मेंबरशिप के दो विकल्प है। हालांकि, कई लोगों को मासिक मेंबरशिप के बारे में जानने में ज्यादा रूचि है। बता दें कि आप जिस तारीख से इसे खरीदेंगे, उसके बाद अगले 30 दिनों तक यह उपलब्ध रहने वाली है। इस मेंबरशिप की कीमत 799 रूपये है।

Ad

आपको बता दें कि 799 रूपये खर्च करके मेंबरशिप लेते ही आपको 1000 डायमंड्स मिल जाएंगे। इसके बाद आपको हर दिन 50 डायमंड्स मिलेंगे। 30 दिनों तक आपको रोज़ डायमंड्स क्लेम करने होंगे। इस हिसाब से आपको 1500 डायमंड्स हर दिन कलेक्शन करने पर मिल जाएंगे। 1000 और 1500, कुल मिलाकर आप एक महीने की मेंबरशिप से 2500 डायमंड्स पा सकते हैं।

इसके साथ ही आपको मेंबरशिप का बैज भी मिलेगा। अगर हम साधारण टॉप-अप से तुलना करें, तो 800 रूपये में 1060 डायमंड्स मिलते हैं। इस हिसाब से देखा जाए, तो 799 रूपये में एक महीने की मेंबरशिप लेना ज्यादा सही फैसला होगा। इससे आपको साफ तौर पर फायदा है और इस बहाने आप रोज़ गेम में लॉगिन भी कर पाएंगे।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications