Free Fire MAX का नया OB47 अपडेट कब रिलीज होगा?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

OB47 Update Release Date: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार अपडेट आते हैं। इसके बाद Garena द्वारा बग्स और ग्लीच को सही किया जाता है। डेवलपर्स यहां कुछ नए फीचर्स जारी करते हैं और जरुरी बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इसी वजह से अपडेट बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है। मौजूदा OB46 वर्जन काफी सफल रहा है लेकिन फैंस के मन में सवाल होगा कि नया अपडेट कब तक आ सकता है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX का नया OB47 अपडेट कब तक आ सकता है?

नया अपडेट कब आएगा? (Image via Garena/Screenshot)
नया अपडेट कब आएगा? (Image via Garena/Screenshot)

Free Fire MAX के OB47 एडवांस सर्वर के रजिस्ट्रेशन कुछ दिनों पहले शुरू हो गए थे और अगले एक-दो दिन में एडवांस सर्वर रिलीज भी हो जाएगा। इसके द्वारा नए फीचर्स की टेस्टिंग देखने को मिलेगी। यहां से डेवलपर्स कुछ चीजों में सुधार कर लेंगे और फिर मुख्य अपडेट को रिलीज करने का समय आ जाएगा।

Ad

Free Fire MAX के OB46 वर्जन का इसी के साथ समापन देखने को मिल जाएगा और नया अपडेट रिलीज होगा। बता दें कि OB47 वर्जन अगले महीने की शुरुआत में आ सकता है। अभी तक जिस तरह का पैटर्न पिछले अपडेट्स के हिसाब से रहा है। यह 4-5 दिसंबर तक आ सकता है। इस हिसाब से देखा जाए, तो जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म हो सकता है। 20 दिनों बाद नए फीचर्स का आनंद फैंस ले पाएंगे।

अपडेट्स में अगर संभावित बदलावों की बात करें, तो अभी पैच नोट्स नहीं आए हैं। हालांकि, अभी तक के पिछले कुछ अपडेट्स को देखा जाए, तो नया पेट या कैरेक्टर आ सकता है। इसके साथ ही कैरेक्टर्स, पेट्स और गन्स की स्किल में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। WWE अपने बैटल रॉयल या क्लैश स्क्वाड मोड में भी किसी तरह के चेंज ला सकता है। जल्द ही इसका भी खुलासा हो जाएगा।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications