PKL 11: 3 खिलाड़ी जो Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में सबसे ज्यादा सुपर 10 लगा सकते हैं

3 players can score most super 10s pro kabaddi league 11th season pawan sehrawat
PKL 11 में कमाल कर सकते हैं ये खिलाड़ी (Photo Credit: instagram/@pawan_sehrawat_17, naveen_kumar_goyat)

Players Can score Most Super 10s PKL 11: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) मैचों में हमेशा से रेडर खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है, जिनकी बदौलत टीमों को कई बार स्कोरबोर्ड में लंबी बढ़त हासिल करते देखा गया है। मुकाबले में रेडर की उपलब्धि को सुपर 10 के रूप में अंकित किया गया है। बता दें कि, मैच में जब कोई खिलाड़ी टच या बोनस पॉइंट्स के रूप में 10 रेड पॉइंट्स हासिल कर लेता है, तो उसे सुपर 10 कहा जाता है। इस दौरान PKL 11 में शामिल होने जा रहे कई खिलाड़ी सीजन में सर्वाधिक सुपर 10 हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो संभवत: यह कारनामा कर सकते हैं।

Ad

Pro Kabaddi League 11 में सबसे ज्यादा सुपर 10 लगा सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

1. नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी)

नवीन कुमार PKL 11 में दबंग दिल्ली केसी की ओर से खेलते नजर आएंगे। नवीन Pro Kabaddi League सीजन-6 से लगातार इसी टीम का हिस्सा हैं। PKL करियर में 1000 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले नवीन लीग इतिहास में तीसरे सर्वाधिक सुपर 10 (63) लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस दौरान नवीन ने PKL 7 सीजन में सबसे ज्यादा 22 सुपर 10 लगाए थे। सीजन-दर-सीजन शानदार प्रदर्शन दर्ज करने वाले नवीन अब PKL 11 में सबसे ज्यादा सुपर 10 लगाने के प्रबल दावेदार हैं।

Ad

2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स)

जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा अर्जुन देशवाल बीते दो सीजन PKL 9 और PKL 10 में जबरदस्त प्रदर्शन करने में कामयाब हुए, तथा इसी दौरान अर्जुन ने दोनों सीजन में सर्वाधिक सुपर 10 (दोनों सीजन में 17) भी लगाए हैं। वहीं, अर्जुन अपने Pro Kabaddi League करियर में कुल 53 सुपर 10 दर्ज कर चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर PKL 11 में अर्जुन देशवाल संभवत: यह कारनामा कर सकते हैं।

Ad

3. पवन सेहरावत (तेलुगु टाइटंस)

पवन सेहरावत Pro Kabaddi League के 8वें सीजन में सबसे ज्यादा सुपर 10 (18) लगा चुके हैं। पवन सेहरावत का अबतक का लीग करियर बेहद शानदार रहा है। वह कुल लगातार तीन बार (PKL 6, 7 और 8) में बेस्ट रेडर का खिताब भी जीत चुके हैं। पवन सेहरावत PKL 11 में एक बार फिर तेलुगु टाइटंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। पवन के नाम Pro Kabaddi League करियर में कुल 62 सुपर 10 दर्ज हैं तथा सर्वाधिक सुपर 10 हासिल करने के मामले में वह लीग इतिहास के चौथे प्लेयर हैं। ऐसे में पुराने प्रदर्शन के आधार पर पवन PKL 11 सीजन में यह कारनामा करने वाले शीर्ष खिलाड़ी हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications