3 खिलाड़ी जो Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में हासिल कर सकते हैं सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स

3 players can score most tackle points pro kabaddi league 11th season shadloui fazel atrachali
PKL 11 में बेस्ट डिफेंडर बन सकते हैं यह खिलाड़ी (Photo Credit: instagram/@haryanasteelers, @manikabaddi13)

Players Can Score Most Tackle Points PKL 11: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। इस दौरान लीग के 10 सालों के इतिहास में अभीतक कई डिफेंडर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। हालिया तौर पर बीते कुछ सीजन में युवा खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन दर्ज करते हुए सभी को खासा प्रभावित किया है। ऐसे में रेडिंग के अलावा टीम के डिफेंस का भी मुकाबले में अहम योगदान होता है। मजबूत डिफेंस की बदौलत टीम की जीत के आसार भी बढ़ जाते हैं। आज हम उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Pro Kabaddi League सीजन-11 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक टैकल पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

Ad

Pro Kabaddi League 11 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं यह खिलाड़ी

3. कृष्ण ढुल

PKL 10 में पटना पाइरेट्स का हिस्सा रहे डिफेंडर कृष्ण ढुल ने कुल 24 मैच खेलते हुए 78 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे। वहीं, अपने Pro Kabaddi League करियर में वह अभी तक कुल 139 टैकल पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। उनका अबतक का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसके चलते PKL 8 में दबंग दिल्ली केसी से अपना डेब्यू करने वाले कृष्ण आगामी PKL 11 में तेलुगु टाइटंस के लिए खेलते हुए सर्वाधिक टैकल पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

Ad

2. मोहम्मदरेज़ा शादलू

Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में पुनेरी पलटन की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलू ने कुल 24 मैचों में 99 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे। हालांकि, इस बार वह हरियाणा स्टीलर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। PKL 10 और PKL 8 में बेस्ट डिफेंडर का खिताब जीतने वाले शादलू एक बार फिर PKL 11 सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने का कारनामा कर सकते हैं।

Ad

1. फज़ल अत्राचली

Pro Kabaddi League इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर फजल अत्राचली PKL 11 में बंगाल वॉरियर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस दौरान उन्होंने बीते PKL 10 में गुजरात जायंट्स की कप्तानी करते हुए कुल 62 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे तथा अपने करियर में फजल ने सर्वाधिक 486 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं। PKL 4 और PKL 7 में बेस्ट डिफेंडर का खिताब जीतने वाले फजल PKL 11 के लिए सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों की दौड़ में शामिल हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications