Players Can Score Most Raid Points for Bengaluru Bulls in PKL 11: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 11वां सीजन 18 अक्टूबर से शुरु होने जा रहा है। इस दौरान पहला मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। PKL 6 की विजेता बेंगलुरु बुल्स ने इस बार 11वें सीजन के ऑक्शन में रेडर खिलाड़ियों पर भारी रकम खर्च की है। ऐसे में बेंगलुरु बुल्स एक बार फिर PKL ट्रॉफी हासिल करने को लेकर तैयारियों में लगी हुई है। बुल्स का प्रदर्शन पिछले सीजन में कुछ खास नहीं रहा था और इसकी बड़ी वजह टीम के रेडर्स की खराब फॉर्म भी थी। हालांकि, इस बार टीम में कुछ स्टार रेडर खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, जिनसे सभी को काफी उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे जो Pro Kabaddi League सीजन-11 में बेंगलुरु बुल्स के लिए सर्वाधिक रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में कौन हो सकता है बेंगलुरु बुल्स का बेस्ट रेडर?3. सुशीलPKL 10 में बेंगलुरु बुल्स का हिस्सा रहे सुशील ने कुल 16 मैचों में 100 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। ऐसे में फ्रैंचाइजी ने खिलाड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। इस दौरान सुशील ने 6.25 रेड पॉइंट्स प्रति मैच की औसत से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस बार शुरुआत से ही स्टार्टिंग 7 में मौका मिल सकता है और वो कोच के फैसले पर खरा उतरते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post2. परदीप नरवालPro Kabaddi League इतिहास के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल बीते सीजन यूपी योद्धाज टीम का हिस्सा थे। इस बार ऑक्शन में बेंगलुरु बुल्स ने उन्हें 70 लाख रुपए की कीमत पर खरीदा है। PKL 10 में 17 मैचों में 122 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले परदीप लीग इतिहास में सर्वाधिक 1690 रेड पॉइंट्स अपने नाम कर चुके हैं। बता दें कि, परदीप ने PKL के दूसरे सीजन में बेंगलुरु बुल्स के लिए ही अपना डेब्यू किया था और अब वह वापस से उसी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। कोच ने ऑक्शन के बाद दावा किया था कि परदीप 190-200 से पॉइंट्स हासिल करेंगे और निश्चित तौर पर वो ऐसा करते हैं तो वो बुल्स के बेस्ट रेडर बनने में सफल हो सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post1. अजिंक्य पवारPKL 10 में तमिल थलाइवाज का हिस्सा रहे अजिंक्य पवार ने टीम के लिए 21 मैचों में 124 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। इस दौरान अजिंक्य शानदार लय में नजर आ रहे थे। हालांकि, PKL 11 के वह बेंगलुरु बुल्स का हिस्सा हैं, जिनपर फ्रैंचाइजी ने ऑक्शन में 1.107 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। Pro Kabaddi League इतिहास में अजिंक्य के नाम कुल 454 रेड पॉइंट्स दर्ज हैं। संभवत: दिग्गज परदीप नरवाल के साथ मिलकर अजिंक्य पवार बेंगलुरु बुल्स की दूसरी खिताबी जीत का सपना पूरा कर सकते हैं। ऐसे में प्रमुख रेडर के तौर पर PKL 11 में अजिंक्य सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post