Players with Most Super 10 in PKL History: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने सीजन-दर-सीजन लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। जाहिर तौर पर टीम के स्कोरबोर्ड को बढ़ाने में रेडर खिलाड़ियों का अहम योगदान होता है। ऐसे में एक रेडर के लिए सुपर-10 लगाना बड़ी सफलता के रूप में देखा जाता है। आपको बता दें कि जब कोई खिलाड़ी मैच में 10 पॉइंट रेड (टच और बोनस) करते हुए हासिल करता है, तो उसे सुपर 10 कहा जाता है। ऐसे में आज हम आपको Pro Kabaddi League इतिहास में सबसे अधिक सुपर-10 लगाने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। Pro Kabaddi League इतिहास में इन 3 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे अधिक सुपर-103. नवीन कुमारPKL में सीजन-6 से लेकर अभी तक दबंग दिल्ली केसी टीम का हिस्सा रेडर नवीन कुमार PKL इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर-10 लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। नवीन कुमार ने अपने PKL करियर में कुल 91 मुकाबले खेलते हुए 63 सुपर-10 लगाए हैं। इस दौरान नवीन कुमार के नाम कुल 1005 रेड पॉइंट्स दर्ज हैं, जिसमें 11 सुपर रेड भी शामिल हैं। View this post on Instagram Instagram Post2. मनिंदर सिंहPKL में मनिंदर सिंह का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। इस दौरान मनिंदर Pro Kabaddi League सीजन-5 से लेकर अभी तक लगातार बंगाल वॉरियर्स का हिस्सा हैं। मनिंदर ने अपने PKL करियर में 143 मैच खेलते हुए 72 सुपर-10 लगाए हैं। इस दौरान 72 सुपर-10 और 47 सुपर रेड की बदौलत मनिंदर सिंह ने कुल 1428 रेड पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।1. परदीप नरवालप्रो कबड्डी लीग इतिहास के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल, PKL में सर्वाधिक रेड पॉइंट हासिल करने के साथ ही सबसे अधिक सुपर-10 लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। परदीप नरवाल ने अपने लीग करियर में कुल 170 मुकाबले खेलते हुए 85 सुपर-10 लगाए हैं। वहीं, परदीप नरवाल ने PKL इतिहास में सर्वाधिक 1690 रेड पॉइंट भी हासिल किए हैं। परदीप नरवाल बीते PKL 10 तक यूपी योद्धाज का हिस्सा थे, लेकिन अब वह आगामी PKL सीजन-11 में बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।