3 खिलाड़ी जो Pro Kabaddi League के अपने अगले ही मैच में पूरे कर सकते हैं 100 रेड पॉइंट्स

कई रेडर्स का प्रदर्शन शानदार रहा है (Photo Credit - @PatnaPirates)
कई रेडर्स का प्रदर्शन शानदार रहा है (Photo Credit - @PatnaPirates)

3 Raiders Could Reach 100 Raid Points Next Match : प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन को लगभग एक महीना होने वाला है। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया तो कुछ खिलाड़ियों ने निराश किया है। वहीं दबंग दिल्ली के दिग्गज रेडर आशु मलिक ने शानदार खेल दिखाते हुए 100 रेड पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। उन्होंने महज 10 ही मैच में 100 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। इस सीजन यह कारनामा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बने हैं।

Ad

ऐसे में हम आपको उन तीन रेडर्स के बारे में बताते हैं जो इस सीजन अपने अगले ही मैच में 100 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा हासिल कर सकते हैं।

3.पवन कुमार सेहरावत (तेलुगु टाइटंस)

Pro Kabaddi League इतिहास के सबसे सफल रेडर्स में से एक पवन सेहरावत इस सीजन 100 रेड पॉइंट्स के काफी करीब हैं। उन्होंने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 88 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। उनका औसत 11 का रहा है। 100 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा हासिल करने के लिए पवन सेहरावत को महज 12 पॉइंट्स और चाहिए। ऐसे में वो यूपी योद्धा के खिलाफ अपने अगले ही मैच में इस कीर्तिमान को हासिल कर सकते हैं।

2.अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स)

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल भी अपने अगले ही मैच में 100 रेड पॉइंट्स पूरे कर सकते हैं। पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी अर्जुन देशवाल ने काफी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया है। कुछ एक मुकाबलों के अलावा बाकी सभी मैच में उन्होंने 10 से ज्यादा पॉइंट्स लिए हैं। इसी वजह से वो अभी तक 8 मैचों में ही 91 पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। ऐसे में अर्जुन देशवाल अगले ही मुकाबले में 100 पॉइंट्स का आंकड़ा हासिल कर सकते हैं।

1.देवांक (पटना पाइरेट्स)

इस सीजन अगर किसी रेडर ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वो पटना पाइरेट्स के देवांक हैं। उन्होंने सिर्फ 8 मैच में ही 93 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। वो इस सीजन एक मैच में सबसे ज्यादा 25 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। देवांक ने कई मैचों में सुपर रेड भी लगा चुके हैं। अगर वो इस सीजन सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स के मामले में टॉप खिलाड़ियों में रहें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications