3 कारण क्यों परदीप नरवाल बन सकते हैं Pro Kabaddi League सीजन-11 के बेस्ट रेडर

3 reasons pardeep narwal will win best raider pro kabaddi league 11th season
परदीप नरवाल बने PKL 11 में बेंगलुरु बुल्स के कप्तान (Photo Credit: instagram/@pardeep_narwal9, @bengalurubullsofficial)

3 Reason Pardeep Narwal Can Become Best Raider PKL 11: परदीप नरवाल प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10 सालों के इतिहास में सबसे सफल रेडर रहे हैं। PKL 2 में बेंगलुरु बुल्स टीम से अपना लीग डेब्यू करने वाले परदीप नरवाल अब Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में एक बार फिर बेंगलुरु बुल्स टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे। परदीप ने अपने 9 सालों के लीग करियर में कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। बीते PKL 10 में यूपी योद्धाज के लिए खेलते हुए परदीप का प्रदर्शन सामान्य रहा था। हालांकि, इस बार वह संभवत: बेस्ट रेडर का खिताब जीत सकते हैं। आइए जानें क्या हैं इसके पीछे के 3 कारण।

Ad

Pro Kabaddi League 11 में परदीप नरवाल के बेस्ट रेडर बनने के पीछे 3 संभव कारण

1. पहले भी दो बार बन चुके हैं सीजन के बेस्ट रेडर

परदीप नरवाल Pro Kabaddi League करियर में कुल दो बार बेस्ट रेडर का खिताब जीत चुके हैं। इस दौरान परदीप दोनों बार पटना पाइरेट्स टीम का हिस्सा थे। PKL सीजन-3 में परदीप नरवाल ने कुल 16 मैच खेलते हुए 116 रेड पॉइट्स हासिल किए थे और PKL सीजन-5 में कुल 26 मैच खेलते हुए 369 रेड पाइंट्स हासिल किए थे। ऐसे में परदीप PKL 11 में एक बार फिर यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

Ad

2. PKL इतिहास में सर्वाधिक रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं परदीप

परदीप नरवाल ने Pro Kabaddi League में सीजन-दर-सीजन लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक रेड पॉइंट्स (1690) हासिल किए हैं। साथ ही वह लीग इतिहास में 1500 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। परदीप अबतक कुल 4 बार 200 से अधिक रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। PKL में अबतक के आंकड़ों के आधार पर परदीप नरवाल एक बार फिर 11वें सीजन में बेस्ट रेडर का खिताब जीत सकते हैं।

3. कप्तान होने के चलते मिलेंगे PKL 11 में अधिक मौके

PKL 11 में परदीप नरवाल बेंगलुरु बुल्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। इस दौरान बेंगलुरु बुल्स ने परदीप नरवाल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। परदीप नरवाल ने PKL 5 के दौरान भी बतौर कप्तान पटना पाइरेट्स के लिए 369 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। जाहिर तौर पर बेंगलुरु बुल्स का कप्तान रहने के चलते परदीप को PKL 11 में सभी मैच खेलने का मौका मिलेगा। ऐसा में बतौर कप्तान वह PKL 11 में बेस्ट रेडर बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications