6 Players Scored 1000 Raid Points in PKL Career: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) आयोजन के एक दशक पूरे हो चुके हैं। इस बीच लीग का हिस्सा रहे कई भारतीय और विदेशी कबड्डी खिलाड़ियों ने करियर में शानदार मुकाम हासिल किया है। बतौर रेडर सीजन-दर-सीजन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि, इस दौरान कम ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो PKL के 10 सालों के इतिहास में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पायदान हासिल कर सके हैं। वहीं, Pro Kabaddi League करियर में 1000 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा छूना जाहिर तौर पर एक बड़ी उपलब्धि है। आज हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने PKL करियर में 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने का कारनामा कर चुके हैं।Pro Kabaddi League में इन 6 खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं 1000 रेड पॉइंट्स6. नवीन कुमाररेडर नवीन कुमार Pro Kabaddi League सीजन-6 से लेकर वर्तमान तक दबंग दिल्ली केसी का हिस्सा हैं। इस दौरान नवीन ने अपने PKL करियर में कुल 91 मैच खेलते हुए 1005 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। View this post on Instagram Instagram Post5. दीपक निवास हूडाPKL 9 में आखिरी बार बंगाल वॉरियर्स की ओर से खेलते नजर आए स्टार ऑलराउंडर दीपक निवास हूडा ने अपने लीग करियर में कुल 157 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान दीपक के नाम कुल 1020 रेड पॉइंट्स हैं। वर्तमान में दीपक ने कबड्डी छोड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रख लिया है।4. राहुल चौधरीलीग इतिहास के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार राहुल चौधरी को आखिरी बार PKL 10 में जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेलते देखा गया है। फिलहाल, PKL 11 ऑक्शन में अनसोल्ड जाने के बाद उन्होंने लीग से संन्यास ले लिया है। राहुल ने अपने करियर में कुल 154 मैच खेलते हुए 1045 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं।3. पवन सेहरावतपवन सेहरावत को Pro Kabaddi League सीजन-11 के लिए तेलुगु टाइटंस ने कप्तान नियुक्त किया है। वह लीग इतिहास के तीसरे सबसे सफल रेडर हैं। पवन ने अपने PKL लीग करियर में कुल 126 मुकाबले खेलते हुए 1189 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। View this post on Instagram Instagram Post2. मनिंदर सिंहरेडर मनिंदर सिंह PKL 5 से लगातार बंगाल वॉरियर्स का हिस्सा हैं। मनिंदर के नेतृत्व में बंगाल ने PKL 7 की इकलौती खिताबी जीत हासिल की है। इस दौरान लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए मनिंदर सिंह ने लीग करियर में कुल 1428 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। Pro Kabaddi League इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर मनिंदर सिंह ने 143 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है।1. परदीप नरवाल"डुबकी किंग" परदीप नरवाल वर्तमान में Pro Kabaddi League इतिहास के सबसे सफल और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शुमार हैं। बीते सीजन यूपी योद्धाज की जर्सी में नजर आए परदीप नरवाल PKL 11 में बेंगलुरु बुल्स का हिस्सा बन गए हैं। परदीप नरवाल ने अपने PKL करियर में कुल 170 मैच खेलते हुए सर्वाधिक 1690 रेड पॉइंट्स अपने नाम किए हैं। साथ ही वह 1500 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले लीग के इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं। View this post on Instagram Instagram Post