Pro Kabaddi League में अर्जुन देशवाल ने रचा इतिहास, परदीप नरवाल का बड़ा रिकॉर्ड टूटा

अर्जुन देशवाल ने तोड़ा परदीप नरवाल का रिकॉर्ड (Photo Credit - @JaipurPanthers/@BengaluruBulls)
अर्जुन देशवाल ने तोड़ा परदीप नरवाल का रिकॉर्ड (Photo Credit - @JaipurPanthers/@BengaluruBulls)

Arjun Deshwal Completes 1000 Raid Points PKL : प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने लीग के इतिहास में अपने 1000 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही अर्जुन देशवाल ने डुबकी किंग परदीप नरवाल का सबसे कम मैचों में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे करने का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा नवीन कुमार के बाद वो पीकेएल में दूसरे सबसे तेज 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस तरह अर्जुन देशवाल ने काफी बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है और वो आगे भी कई सारे रिकॉर्ड्स बनाना चाहेंगे।

Ad

अर्जुन देशवाल ने 97 मैचों में पूरे किए 1000 रेड पॉइंट्स

अर्जुन देशवाल ने यह कारनामा यूपी योद्धा के खिलाफ मैच में किया। अर्जुन देशवाल ने अभी तक 97 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान अपने 1000 रेड पॉइंट्स पूरे कर चुके हैं। उन्होंने जैसे ही यूपी योद्धा के खिलाफ मुकाबले में 5 रेड पॉइंट्स लिया, उनके पीकेएल में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे हो गए। अर्जुन देशवाल का फॉर्म पिछले कुछ मैचों से उतना अच्छा नहीं था। इसी वजह से इस मैच में जाकर उनके 1000 रेड पॉइंट्स पूरे हुए। अभी तक बहुत ज्यादा खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने पीकेएल में 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने का कारनामा किया है।

Ad

अर्जुन देशवाल के अलावा यह खिलाड़ी भी ले चुके हैं 1000 रेड पॉइंट्स

अगर पीकेएल में 1000 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो अर्जुन देशवाल को मिलाकर अभी तक कुल 7 प्लेयर इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। परदीप नरवाल के नाम सबसे ज्यादा 1725 रेड पॉइंट्स हैं। वो पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर मनिंदर सिंह हैं जिन्होंने अभी तक 148 मैचों में 1465 पॉइंट्स हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर हाई-फ्लायर पवन कुमार सेहरावत हैं, जिन्होंने 132 मैचों में 1254 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। चौथे पायदान पर 'शोमैन' राहुल चौधरी हैं जिन्होंने अपने करियर में कुल मिलाकर 1045 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। इसके बाद नवीन कुमार और दीपक हूडा का नंबर आता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications