PKL 11 से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी, दबंग दिल्ली केसी को लगा तगड़ा झटका

dabang delhi kc defender himmat antil ruled out of pro kabaddi league 11th season due to injury
PKL 11 में नजर नहीं आएंगे हिम्मत अंतिल (Photo Credit: instagram/@himmat_antil_)

Himmat Antil Ruled Out Of PKL 11 Due To Injury: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन को लेकर लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। अब PKL 11 के आयोजन में करीब 3 सप्ताह का समय ही शेष है। इस बीच एक ओर सभी टीमें जबरदस्त अभ्यास में लगी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर दबंग दिल्ली केसी फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम का एक युवा डिफेंडर खिलाड़ी, जिसे फ्रैंचाइजी ने ऑक्शन से पहले रिटेन किया था अब चोटिल होने के चलते Pro Kabaddi League के 11वें सीजन से बाहर हो गया है। दबंग दिल्ली केसी ने इसकी जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की है।

Ad

दबंग दिल्ली केसी टीम से बीते Pro Kabaddi League सीजन-10 में अपना डेब्यू करने वाले लेफ्ट कवर डिफेंडर हिम्मत अंतिल अब PKL 11 में नहीं दिखाई देंगे। दबंग दिल्ली केसी ने उनके लीग सीजन से बाहर होने को लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है। इस दौरान दिल्ली फ्रैंचाइजी ने लिखा कि,

टीम में आपके योगदान के लिए धन्यवाद हिम्मत अंतिल। आप शीघ्र स्वस्थ और हम आपको भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

दबंग दिल्ली केसी द्वारा पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में उनके रिप्लेसमेंट के बारे में सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक फैंस ने निराशा जाहिर करते हुए लिखा कि."सिद्धार्थ देसाई फिट हैं ना। उनकी फिटनेस को लेकर संदेह जा रहा है, क्योंकि वह प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।" बता दें कि, डिफेंडर हिम्मत अंतिल ने Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में दबंग दिल्ली के लिए अपना डेब्यू करते हुए कुल 8 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने कुल 12 पॉइंट्स स्कोर किए थे।

Ad

PKL 11 से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी

Pro Kabaddi League फैंस के लिए बीते कुछ दिनों से बुरी खबरें सामने आ रही हैं। पहले यू मुम्बा के खिलाड़ी शिवम चोटिल होने के चलते PKL से बाहर हो गए और अब हिम्मत को लेकर भी दबंग दिल्ली केसी ने ऐसी ही जानकारी साझा की है। यू मुम्बा ने बीते दिन शिवम के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑलराउंडर रोहित राघव को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। ऐसे में दबंग दिल्ली केसी के फैंस अब हिम्मत के रिप्लेसमेंट का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी संभवत: फ्रैंचाइजी द्वारा जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

Quick Links

Edited by Rajat Verma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications