Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के लिए गुजरात जायंट्स के पूरे शेड्यूल पर नजर

Dabang Delhi Vs Gujarat Giants Pro Kabaddi League In Jaipur - Source: Getty
PKL 11 में गुजरात जायंट्स का पहला मैच कब है?

Gujarat Giants PKL 11 Schedule: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन की शुरुआत आगामी 18 अक्टूबर से होने जा रही है। इस दौरान गुजरात जायंट्स अपना पहला मैच बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 20 अक्टूबर को हैदराबाद में खेलने वाले है। गुजरात ने भले ही पिछले सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन वो एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाए हैं। हालांकि, नए सिरे से तैयारी के साथ अब गुजरात जायंट्स PKL 11 का खिताब हासिल करने मैट पर उतरेगी।

Ad

इस दौरान PKL 11 में गुजरात जायंट्स अपना आखिरी लीग मुकाबला 23 दिसंबर को दबंग दिल्ली केसी के खिलाफ पुणे में खेलने वाली है। Pro Kabaddi League के 11वें सीजन का आयोजन तीन जगहों पर किया जाएगा, जिसके तहत गुजरात जायंट्स हैदराबाद लेग में कुल 6 मुकाबले (20 अक्टूबर से 07 नवंबर), नोएडा लेग में 8 मुकाबले (10 नवंबर से 29 नवंबर) और पुणे लेग में कुल 8 मुकाबले (03 दिसंबर से 23 दिसंबर) खेलती नजर आएगी। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं Pro Kabaddi League सीजन-11 में गुजरात जायंट्स के पूरे शेड्यूल के बारे में।

Ad

जानें कैसा है Pro Kabaddi League 11 में गुजरात जायंट्स का शेड्यूल

हैदराबाद लेग

20 अक्टूबर- गुजरात जायंट्स vs बेंगलुरु बुल्स

23 अक्टूबर- गुजरात जायंट्स vs यू मुम्बा

27 अक्टूबर- यूपी योद्धाज vs गुजरात जायंट्स

30 अक्टूबर- गुजरात जायंट्स vs तमिल थलाइवाज

04 नवंबर- पुनेरी पलटन vs गुजरात जायंट्स

07 नवंबर- हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स

नोएडा लेग

10 नवंबर- गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स

11 नवंबर- गुजरात जायंट्स vs पटना पाइरेट्स

13 नवंबर- गुजरात जायंट्स vs बंगाल वॉरियर्स

15 नवंबर- जयपुर पिंक पैंथर्स vs गुजरात जायंट्स

20 नवंबर- दबंग दिल्ली केसी vs गुजरात जायंट्स

23 नवंबर- गुजरात जायंट्स vs तेलुगु टाइटंस

27 नवंबर- बंगाल वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स

29 नवंबर- गुजरात जायंट्स vs पुनेरी पलटन

पुणे लेग

03 दिसंबर- बेंगलुरु बुल्स vs गुजरात जायंट्स

06 दिसंबर- तमिल थलाइवाज vs गुजरात जायंट्स

08 दिसंबर- यू मुम्बा vs गुजरात जायंट्स

10 दिसंबर- गुजरात जायंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

14 दिसंबर- तेलुगु टाइटंस vs गुजरात जायंट्स

19 दिसंबर- गुजरात जायंट्स vs यूपी योद्धाज

21 दिसंबर- पटना पाइरेट्स vs गुजरात जायंट्स

23 दिसंबर- गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली केसी

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications