Haryana Steelers PKL 11 Schedule: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स का पहला मुकाबला गत-विजेता पुनेरी पलटन के साथ 19 अक्टूबर को आयोजित होगा। यह मुकाबला बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि PKL के 10वें सीजन के फाइनल में पुनेरी पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को मात देते हुए खिताबी जीत हासिल की थी। इस दौरान PKL 11 की अपनी शुरुआत में ही हरियाणा स्टीलर्स बदला लेने की नीयत से मैट पर उतरेगी।इस दौरान 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे हरियाणा स्टीलर्स के लीग मुकाबले 22 दिसंबर तक जारी रहेंगे, जिसमें 22 दिसंबर को हरियाणा स्टीलर्स का सामना यू मुम्बा के साथ होगा। ऐसे में हैदराबाद लेग में हरियाणा स्टीलर्स के कुल 6 मैच, नोएडा लेग में 9 मैच और पुणे लेग में 7 मैच शामिल हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको PKL 11 में हरियाणा स्टीलर्स के मुकाबले कब-कब होने वाले हैं उसके बारे में बताने वाले हैं।PKL 11 के लिए हरियाणा स्टीलर्स का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:हैदराबाद लेग19 अक्टूबर - पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स24 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स28 अक्टूबर - दबंग दिल्ली vs हरियाणा स्टीलर्स30 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धाज3 नवंबर - बंगाल वॉरियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स7 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्सनोएडा लेग10 नवंबर - गुजरात जायंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स11 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुम्बा13 नवंबर - पटना पाइरेट्स vs हरियाणा स्टीलर्स17 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज18 नवंबर - तेलुगु टाइटंस vs हरियाणा स्टीलर्स21 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स23 नवंबर - जयपुर पिंक पैंथर्स vs हरियाणा स्टीलर्स27 नवंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन29 नवंबर - तमिल थलाइवाज vs हरियाणा स्टीलर्सपुणे लेग4 दिसंबर - बंगाल वॉरियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स6 दिसंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स9 दिसंबर - तेलुगु टाइटंस vs हरियाणा स्टीलर्स11 दिसंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स14 दिसंबर - दबंग दिल्ली केसी vs हरियाणा स्टीलर्स17 दिसंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धाज22 दिसंबर - यू मुम्बा vs हरियाणा स्टीलर्स