Pro Kabaddi League की चुनी गई अल्टीमेट स्टार्टिंग सेवन, परदीप नरवाल को नहीं मिली जगह; राहुल चौधरी बने हिस्सा

Neeraj
PKL की अल्टीमेट प्लेइंग सेवन (photo credit-@UpYoddhas/@rahulkabaddi)
PKL की अल्टीमेट प्लेइंग सेवन (photo credit-@UpYoddhas/@rahulkabaddi)

Ultimate PKL 7 ft. Jaipur Pink Panthers: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का 11वां सीजन खत्म हुए एक महीने का समय हो चुका है, लेकिन अपने फैंस के लिए PKL लगातार कुछ ना कुछ करता ही रहता है। फैंस को ध्यान में रखते हुए PKL ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाड़ियों ने इस लीग की अल्टीमेट स्टार्टिंग सेवन बनाई है। अर्जुन देशवाल, अंकुश राठी और सुरजीत सिंह ने मिलकर यह स्टार्टिंग सेवन चुनी है। इनमें सबसे अधिक तीन खिलाड़ी अर्जुन ने चुने हैं तो वहीं अन्य दोनों ने दो-दो खिलाड़ियों का चयन किया है। आइए जानते हैं इस अल्टीमेट स्टार्टिंग सेवन में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है।

Ad

अर्जुन ने अपनी स्टार्टिंग सेवन में सबसे पहले पुनेरी पलटन के मोहित गोयत को चुना। उनके बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि अच्छा रेडर होने के साथ ही मोहित डिफेंस में भी काफी अच्छा काम करते हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरा रेडर राहुल चौधरी को चुना। राहुल जयपुर की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। उनके बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि इस खिलाड़ी ने इतना कुछ हासिल किया है कि उनके बारे में बहुत कुछ बताने के लिए उनके पास नहीं है। सेंटर रेडर के रूप में उन्होंने खुद को चुना है।

अल्टीमेट स्टार्टिंग सेवन में चुने गए ये डिफेंडर्स

सुरजीत ने इस स्टार्टिंग सेवन में दोनों कवर डिफेंडर्स का चुनाव किया है। उन्होंने जीवा कुमार को राइट और मंजीत छिल्लर को लेफ्ट कवर के रूप में चुना है। ये दोनों ही खिलाड़ी इस लीग के दिग्गजों में शामिल हैं। कुछ सीजन पहले तक मंजीत के नाम सबसे अधिक टैकल पॉइंट्स का रिकॉर्ड भी था। अब यह दोनों ही खिलाड़ी लीग से रिटायरमेंट ले चुके हैं और कोचिंग करना शुरू कर चुके हैं।

अंकुश ने टीम के दोनों कॉर्नर डिफेंडर्स को चुना। उन्होंने सुरेंदर नाडा को लेफ्ट और रविंदर पहल को राइट कॉर्नर चुना है। अंकुश ने सुरेंदर के एंकल होल्ड को सबसे अच्छा बताया है और कहा कि वह भी उनके फैन रहे हैं। उन्होंने सुरेंदर को अपना फेवरेट कॉर्नर डिफेंडर भी बताया। इसके साथ ही पहल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जितना आगे जाकर वह टैकल करते थे वह काबिलेतारीफ है।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications