Pro Kabaddi League: परदीप नरवाल ने इतिहास रचा, निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पहली बार किया बहुत बड़ा कारनामा

Pro Kabaddi League
परदीप नरवाल का शतक पूरा (Photo: Pro Kabaddi League)

Pardeep Narwal created History: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन में जरूर बेंगलुरु बुल्स के कप्तान परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, लेकिन इसके बावजूद वो लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब रिकॉर्ड ब्रेकर ने इतिहास रचते हुए PKL 2024 में अपने 100 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं।

Ad
Ad

17 नवंबर को बेंगलुरु बुल्स का मैच Pro Kabaddi League 2024 में जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ हुआ था। इस मैच से परदीप नरवाल के 11वें सीजन में 96 रेड पॉइंट्स थे और दूसरे हाफ में बोनस हासिल करते हुए आखिरकार उन्होंने अपना शतक पूरा किया। यह पहला मौका है जब परदीप ने एक सीजन में बेंगलुरु बुल्स के लिए 100 या उससे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किए।

बेंगलुरु बुल्स तीसरी ऐसी टीम है जिनके लिए PKL में परदीप नरवाल ने 100 या उससे ज्यादा रेड पॉइंट्स स्कोर किए हैं। इससे पहले उन्होंने पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धाज के लिए भी 100 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसके अलावा यह लगातार 9वां सीजन है जब परदीप ने एक सीजन में 100 से ज्यादा पॉइंट्स स्कोर किए हैं। उनके अलावा यह कारनामा कोई दूसरा खिलाड़ी आजतक नहीं कर पाया है।

Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में कैसा रहा है परदीप नरवाल का प्रदर्शन?

परदीप नरवाल ने Pro Kabaddi League 2024 में अभी तक 18 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 101 रेड पॉइंट्स स्कोर किए हैं। उन्होंने इस बीच तीन सुपर 10 और 5 सुपर रेड भी लगाई हैं। वो प्रति मैच औसतन 5.61 रेड पॉइंट्स हासिल कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन सभी पॉइंट्स रेडिंग करते हुए ही स्कोर किए हैं।

इस सीजन में डुबकी किंग का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है और यह टीम के प्रदर्शन में भी दिखता है। बेंगलुरु बुल्स ने 20 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं और एक मैच टाई खेला है। 17 मैच वो हार चुके हैं और 20 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर हैं। बेंगलुरु बुल्स ना सिर्फ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, बल्कि उनका आखिरी स्थान पर रहना भी तय है। यह पहला मौका होगा जब परदीप और बुल्स PKL में पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रहेंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications