3 खिलाड़ी जो परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह के बाद PKL में हासिल कर सकते हैं 1500 रेड पॉइंट्स

प्रो कबड्डी लीग के दिग्गज खिलाड़ी (Photo Credit -  pardeep_narwal9/pawan_sehrawat)
प्रो कबड्डी लीग के दिग्गज खिलाड़ी (Photo Credit - pardeep_narwal9/pawan_sehrawat)

3 Players Could Score 1500 Raid Points : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक मात्र दो ही रेडर ऐसे हुए हैं जिन्होंने 1500 रेड पॉइंट हासिल करने का कारनामा किया हुआ है। सबसे पहले परदीप नरवाल ने यह कारनामा किया था। परदीप नरवाल पीकेएल में 1800 से भी ज्यादा पॉइंट्स ले चुके हैं। उनके नाम प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स लेने का रिकॉर्ड है। इसके बाद मनिंदर सिंह का नंबर आता है। उन्होंने 1528 रेड पॉइंट्स अभी तक हासिल किए हैं। अब फैंस के मन में सवाल यह है कि इन दोनों के अलावा और कौन-कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस आंकड़े को हासिल कर सकते हैं।

Ad

हम आपको तीन ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह के बाद प्रो कबड्डी लीग में 1500 रेड पॉइंट्स के आंकड़े को हासिल कर सकते हैं।

3.नवीन कुमार - 1102 रेड पॉइंट्स

प्रो कबड्डी लीग में युवा रेडर नवीन कुमार बहुत जल्द ही 1500 के आंकड़े को क्रॉस कर सकते हैं। नवीन कुमार ने अभी तक काफी जबरदस्त खेल दिखाया है। उन्होंने 107 मुकाबले अपने पीकेएल करियर में खेले हैं और इस दौरान 1102 रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। इससे पता चलता है कि उनका परफॉर्मेंस कितना बढ़िया रहा है। नवीन कुमार भी बहुत जल्द 1500 के आंकड़े को हासिल कर सकते हैं।

2.अर्जुन देशवाल - 1174 रेड पॉइंट्स

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर अर्जुन देशवाल हैं जो अपने करियर में अभी तक 1174 रेड पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। अर्जुन देशवाल ने जयपुर पिंक पैंथर्स को पीकेएल का टाइटल जिताने में अहम योगदान दिया था। उनका प्रदर्शन पीकेएल में लगातार अच्छा रहा है। अर्जुन देशवाल जिस हिसाब से खेल रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो पीकेएल में जल्द ही 1500 का आंकड़ा हासिल कर लेंगे।

Ad

1.पवन सेहरावत - 1318 रेड पॉइंट्स

पवन सेहरावत प्रो कबड्डी लीग के जबरदस्त रेडर्स में से एक हैं। वो अभी तक 1318 रेड पॉइंट्स अपने करियर में हासिल कर चुके हैं। वो ओवरऑल तीसरे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह के बाद 1500 रेड पॉइंट्स तक पहुंचने वाले वो तीसरे प्लेयर बन सकते हैं। अगले ही सीजन में वो यह कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications