Pro Kabaddi 2023: कुछ ही घंटों बाद प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन की शुरुआत होगी। सभी 12 टीमें आगामी सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हर टीम की कोशिश ट्रॉफी जीतने की होने वाली है। इस बीच PKL 10 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान भी कर दिया है।जयपुर पिंक पैंथर्स, यूपी योद्धाज, बंगाल वॉरियर्स, पटना पाइरेट्स, दबंग दिल्ली केसी, तमिल थलाइवाज और यू मुंबा ऐसी 7 टीमें हैं जिन्होंने PKL 10 के लिए अपने कप्तान को बरकरार रखा है। तेलुगु टाइटंस, हरियाणा स्टीलर्स, पुनेरी पलटन, गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु बुल्स ने नए खिलाड़ियों को कप्तान बनाया है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सभी टीमों के कप्तानोंं के बारे में बताने वाले हैं। Pro Kabaddi 2023 में कौन करेगा किस टीम की कप्तानी?जयपुर पिंक पैंथर्स PKL के 9वें सीजन की तरह इस सीजन में भी सुनील कुमार जयपुर पिंक पैंथर्स की कप्तानी करने वाले हैं। पुनेरी पलटनअसलम इनामदार को PKL 10 के लिए पुनेरी पलटन ने अपना कप्तान बनाया है। यह पहला मौका होगा जब वो पुणे की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। तमिल थलाइवाजPKL के 10वें सीजन में तमिल थलाइवाज की कप्तानी सागर करेंगे। इसके अलावा टीम ने अजिंक्य पवार और साहिल गुलिया के रूप में दो उप-कप्तानों का भी ऐलान किया है। बेंगलुरु बुल्स सौरभ नंदल PKL 10 में बेंगलुरु बुल्स की कप्तानी करेंगे। पहली बार सौरभ को टीम की कमान मिली है और इसके अलावा विकास कंडोला को उप-कप्तान बनाया गया है। यूपी योद्धाज Pro Kabaddi 2023 के लिए यूपी योद्धाज ने परदीप नरवाल को अपना कप्तान बनाया है। PKL के 9वें सीजन में भी डुबकी किंग कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे। दबंग दिल्ली केसी नवीन कुमार PKL के 9वें सीजन की तरह Pro Kabaddi 10 में भी दबंग दिल्ली केसी की कप्तानी करेंगे। डिफेंडर विशाल भारद्वाज को उप-कप्तान बनाया गया। हरियाणा स्टीलर्स Pro Kabaddi 2023 के लिए हरियाणा स्टीलर्स ने ऐतिहासिक ऐलान किया है। उन्होंने जयदीप दहिया और मोहित नंदल के रूप में दो खिलाड़ियों को कप्तान बनाया है। गुजरात जायंट्सPKL के 10वें सीजन के लिए गुजरात जायंट्स ने फज़ल अत्राचली को कप्तान बनाया है। रोहित गुलिया को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। यू मुंबादूसरे सीजन की चैंपियन टीम यू-मुंबा ने Pro Kabaddi 2023 के लिए सुरिंदर सिंह को कप्तान बनाया है। इसके अलावा महेंदर सिंह और रिंकू को उप-कप्तान बनाया गया है। पटना पाइरेट्स तीन बार की पूर्व चैंपियन टीम पटना पाइरेट्स ने PKL 10 के लिए एक बार फिर नीरज कुमार को टीम का कप्तान बनाया है। बंगाल वॉरियर्सPKL ऑक्शन में बंगाल वॉरियर्स ने मनिंदर सिंह को 2.12 करोड़ रुपये में खरीदा था और वो आगामी सीजन में टीम की कप्तानी करेंगे। तेलुगु टाइटंस Pro Kabaddi 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी पवन कुमार सेहरावत को तेलुगु टाइटंस ने कप्तान बनाया है। परवेश भैंसवाल को उप-कप्तान बनाया गया।