Bengal Warriorz PKL 11 : प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन में बंगाल वॉरियर्स का पहला मुकाबला 20 अक्टूबर को जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ हैदराबाद में खेला जाएगा। बता दें कि, बंगाल वॉरियर्स ने अपनी इकलौती खिताबी जीत PKL 7 में हासिल की थी। वहीं, बीते Pro Kabaddi League सीजन-10 में बंगाल वॉरियर्स अंकतालिका में 7वें स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई थी। Pro Kabaddi League सीजन-11 के मद्देनजर टीम ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। इस दौरान बंगाल वॉरियर्स ने PKL 11 ऑक्शन में अपने स्टार रेडर मनिंदर सिंह के लिए एफबीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें वापस से खरीद लिया है। वहीं, अनुभवी ईरानी डिफेंडर फज़ल अत्राचली भी PKL 11 में बंगाल वॉरियर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। बंगाल को हैदराबाद और नोएडा लेग में 7-7 और पुणे लेग में 8 लीग मुकाबले खेलने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं PKL 11 में कौन-कौन से दिन खेले जाएंगे बंगाल वॉरियर्स के मुकाबले।PKL 11 के लिए बंगाल वॉरियर्स के शेड्यूल पर नजरहैदराबाद लेग20 अक्टूबर - बंगाल वॉरियर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स24 अक्टूबर - बंगाल वॉरियर्स vs यूपी योद्धाज26 अक्टूबर - यू मुम्बा vs बंगाल वॉरियर्स29 अक्टूबर - बंगाल वॉरियर्स vs पुनेरी पलटन03 नवंबर - बंगाल वॉरियर्स vs हरियाणा स्टीलर्स07 नवंबर - बंगाल वॉरियर्स vs दबंग दिल्ली केसी09 नवंबर - बेंगलुरु बुल्स vs बंगाल वॉरियर्सनोएडा लेग13 नवंबर - गुजरात जायंट्स vs बंगाल वॉरियर्स15 नवंबर - पटना पाइरेट्स vs बंगाल वॉरियर्स16 नवंबर - बंगाल वॉरियर्स vs तमिल थलाइवाज21 नवंबर - बंगाल वॉरियर्स vs तेलुगु टाइटंस24 नवंबर - पुनेरी पलटन vs बंगाल वॉरियर्स27 नवंबर - बंगाल वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स01 दिसंबर - बंगाल वॉरियर्स vs पटना पाइरेट्सपुणे लेग04 दिसंबर - हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वॉरियर्स07 दिसंबर - तेलुगु टाइटंस vs बंगाल वॉरियर्स10 दिसंबर - बंगाल वॉरियर्स vs बेंगलुरु बुल्स12 दिसंबर - यूपी योद्धाज vs बंगाल वॉरियर्स16 दिसंबर - दबंग दिल्ली केसी vs बंगाल वॉरियर्स18 दिसंबर - तमिल थलाइवाज vs बंगाल वॉरियर्स20 दिसंबर - जयपुर पिंक पैंथर्स vs बंगाल वॉरियर्स24 दिसंबर - बंगाल वॉरियर्स vs यू मुम्बा