4 खिलाड़ी जिन्होंने इस हफ्ते PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट हासिल किये

PKL 2022 - 4 खिलाड़ी जिन्होंने पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट हासिल किये (Photo - Pro Kabaddi League)
PKL 2022 - 4 खिलाड़ी जिन्होंने पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट हासिल किये (Photo - Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के नौवें सीजन (PKL 2022) में पिछले हफ्ते (11 नवंबर - 16 नवंबर) कुल मिलाकर 14 मैच खेले गए और अंक तालिका में काफी बदलाव हुए। बेंगलुरु बुल्स की टीम 14 मैचों में 9 जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है, वहीं तेलुगु टाइटंस 14 मैचों में 13 हार के साथ अभी भी आखिरी स्थान पर है।

Ad

PKL 2022 के पिछले हफ्ते काफी खिलाड़ियों ने रेडिंग में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और चार खिलाड़ियों ने 30 या उससे रेड पॉइंट हासिल किये।

आइये नज़र डालते हैं उन 4 खिलाड़ियों पर जिन्होंने पिछले हफ्ते PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये:

# अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 39 रेड पॉइंट

अर्जुन देशवाल (Photo - Pro Kabaddi League)
अर्जुन देशवाल (Photo - Pro Kabaddi League)

जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रमुख रेडर अर्जुन देशवाल का फॉर्म पिछले हफ्ते भी शानदार रहा और तीन मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा 39 रेड पॉइंट लिए। उन्होंने तीनों मैच में सुपर 10 लगाया। पटना पाइरेट्स के खिलाफ टीम की 37-30 की हार में उन्होंने 13 रेड पॉइंट लिए, वहीं दबंग दिल्ली के खिलाफ 57-32 और यू मुंबा के खिलाफ 32-22 की जीत में भी अर्जुन ने 13-13 रेड पॉइंट हासिल किये।

Ad

# परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) - 32 रेड पॉइंट

परदीप नरवाल (Photo - Pro Kabaddi League)
परदीप नरवाल (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL इतिहास के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। परदीप ने यूपी योद्धा की हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ 40-34 की जीत में 8 और तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 41-30 की जीत में सिर्फ 2 रेड पॉइंट लिए, लेकिन दबंग दिल्ली के खिलाफ टीम की 50-31 की जीत में परदीप ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और 22 रेड पॉइंट लिए।

Ad

# भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 30 रेड पॉइंट

भरत (Photo - Pro Kabaddi League)
भरत (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में बेंगलुरु बुल्स के लिए भरत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले हफ्ते दो मैचों में ही उन्होंने दो सुपर 10 के साथ 30 रेड पॉइंट हासिल किये। तमिल थलाइवाज के खिलाफ टीम की 40-34 की जीत में भरत ने 14 रेड पॉइंट लिए, वहीं तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 49-38 की जीत में भरत ने 16 रेड पॉइंट लिए।

Ad

# गुमान सिंह (यू मुंबा) - 30 रेड पॉइंट

गुमान सिंह (Photo - Pro Kabaddi League)
गुमान सिंह (Photo - Pro Kabaddi League)

यू मुंबा के प्रमुख रेडर गुमान सिंह ने पिछले हफ्ते PKL 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया और तीन मैचों में दो सुपर 10 के साथ 30 रेड पॉइंट हासिल किये। पुनेरी पलटन के खिलाफ 34-33 और पटना पाइरेट्स के खिलाफ 36-23 की जीत में गुमान सिंह ने 13-13 रेड पॉइंट लिए। हालाँकि जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ टीम की 32-22 की हार में गुमान फ्लॉप रहे और सिर्फ 4 रेड पॉइंट ले सके।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications