PKL 2022 का 101वां मुकाबला यू मुंबा और बंगाल वॉरियर्स के बीच काफी ज्यादा हाई स्कोरिंग रहा, जिसमें मुंबई की टीम ने 49-41 से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के कप्तानों का प्रदर्शन इस मुकाबले में जबरदस्त रहा। हालांकि दिग्गज मनिंदर सिंह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए।ProKabaddi@ProKabaddiU Mumba KO Bengal Warriors in Season 9, once again 🏽#vivoProKabaddi #FantasticPanga #MUMvBEN6U Mumba KO Bengal Warriors in Season 9, once again 👊🏽#vivoProKabaddi #FantasticPanga #MUMvBEN https://t.co/zKPsmMiLUsPKL 2022 में यू मुंबा ने जीता महत्वपूर्ण मैचइस मैच में यू मुंबा के लिए रेडिंग में गुमान सिंह (14) और आशीष (11) ने सुपर 10 लगाया। डिफेंस में कप्तान रिंकू ने हाई 5 लगाया। बंगाल वॉरियर्स के लिए कप्तान मनिंदर सिंह ने सबसे ज्यादा 13 रेड पॉइंट्स लिए और डिफेंस में शुभम शिंदे ने 4, गिरीश मारुती एर्नाक और वैभव गर्जे ने तीन-तीन टैकल पॉइंट्स लिए।पहले हाफ के बाद यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ 23-21 से बढ़त बनाई। मैच की शुरुआत यू मुंबा ने जबरदस्त तरीके से की और बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह को चलने नहीं दिया, जिसकी वजह से वो बंगाल को ऑल-आउट करने के करीब आ गए। श्रीकांत जाधव ने एक बार अपनी टीम को बचाया, लेकिन आखिरकार गुमान सिंह ने अपनी रेड में बंगाल के बचे हुए दोनों डिफेंडर्स को आउट करते हुए मैच में उन्हें पहली बार ऑल-आउट किया। बंगाल के डिफेंडर्स ने अपनी टीम की मैच में वापसी कराई और इसी वजह से वो जल्द ही यू मुंबा को ऑल-आउट करने के करीब आ गए। हालांकि रिंकू ने मनिंदर सिंह और आशीष ने श्रीकांत जाधव को सुपर टैकल किया। रेडिंग में पहले शिवम और फिर आशीष ने अपनी टीम को ऑल-आउट होने से बचाया। मैच के 20वें मिनट में आखिरकार यू मुंबा पहली बार ऑल-आउट हुई, लेकिन वो मैच में बढ़त बरकरार रखने में कामयाब हुए।ProKabaddi@ProKabaddi Caught speeding towards a Super 10 📸#vivoProKabaddi #FantasticPanga #MUMvBEN23🎫 Caught speeding towards a Super 10 📸#vivoProKabaddi #FantasticPanga #MUMvBEN https://t.co/K6IMinnFWPदूसरे हाफ की शुुरुआत में यू मुंबा ने अच्छे तरीके से अपनी बढ़त को बरकरार रखा। बंगाल के लिए कप्तान मनिंदर सिंह ने बोनस पॉइंट्स हासिल करते हुए अपना सुपर 10 पूरा किया और टीम को ज्यादा पिछड़ने नहीं दिया। यू मुंबा के लिए गुमान सिंह ने भी अपना सुपर 10 पूरा किया। बंगाल के सिर्फ तीन खिलाड़ी रह गए थे और उनके ऊपर ऑल-आउट का खतरा मंडराने लगा था। 32वें मिनट में रोहित को आउट करते हुए मुंबई ने बंगाल को दूसरी बार ऑल-आउट किया। इसी के साथ यू मुंबा की बढ़त 7 पॉइंट्स की हो गई।मुंबई के लिए रिंकू ने अपना हाई 5 और आशीष ने अपना सुपर 10 पूरा किया। इसकी बदौलत मुंबई ने अपनी बढ़त में इजाफा किया और गुमान सिंह ने सुपर रेड लगाते हुए तीन रेड पॉइंट्स हासिल किए, जिसने यू मुंबा की जीत को पक्का कर दिया। अंत में बंगाल ने जरूर ऑल-आउट को टाला, लेकिन वो मैच से एक भी अंक हासिल करने में कामयाब नहीं हुए। यू मुंबा ने इस मैच को जीतते हुए लगातार हार के सिलसिले को तोड़ा।