PKL 2022 में Tamil Thalaivas vs Dabang Delhi मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स  और डिफेंडर्स

PKL 2022
PKL 2022 में नवीन कुमार है सबसे ऊपर (Photo: Pro Kabaddi League 2022),

PKL 2022 में 30 अक्टूबर को दो मुकाबले खेले गए थे। बेंगलुरु बुल्स ने रोमांचक मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स (JAI vs BLR) को 37-31 से हराया। तमिल थलाइवाज ने भी दबंग दिल्ली केसी को एकतरफा मुकाबले में 49-39 से हराते हुए अहम जीत दर्ज की। इस मैच के बाद अंक तालिका में बदलाव देखने को मिला।

Ad

एक तरफ बेंगलुरु बुल्स ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति को मजबूत किया। तमिल थलाइवाज इस जीत के बाद 11वें से 9वें स्थान और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम चौथे से तीसरे स्थान पर आ गई है। दबंग दिल्ली केसी भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स अभी भी नवीन कुमार के ही हैं और डिफेंस में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स लेने वाले खिलाड़ी बन गए।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- बेंगलुरु बुल्स (9 मैचों के बाद 34 पॉइंट्स)

2- दबंग दिल्ली केसी (9 मैचों के बाद 28 पॉइंट्स)

3- जयपुर पिंक पैंथर्स (9 मैचों के बाद 27 पॉइंट्स)

4- पुनेरी पलटन (8 मैचों के बाद 27 पॉइंट्स)

5- यू मुंबा (8 मैचों के बाद 26 पॉइंट्स)

6- गुजरात जायंट्स (8 मैचों के बाद 24 पॉइंट्स)

7- हरियाणा स्टीलर्स (8 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

8- बंगाल वॉरियर्स (8 मैचों के बाद 21 पॉइंट्स)

9- तमिल थलाइवाज (8 मैचों के बाद 20 पॉइंट्स)

10- यूपी योद्धाज (7 मैचों के बाद 19 पॉइंट्स)

11- पटना पाइरेट्स (8 मैचों के बाद 18 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (8 मैचों के बाद 7 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 9 मैचों के बाद 112 रेड पॉइंट्स

2- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 9 मैचों के बाद 102 रेड पॉइंट्स

3- राकेश (गुजरात जायंट्स) - 8 मैचों के बाद 96 पॉइंट्स

4- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 9 मैचों के बाद 91 रेड पॉइंट्स

5- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 8 मैचों के बाद 84 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 9 मैचों के बाद 31 टैकल पॉइंट्स

2- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 9 मैचों के बाद 31 टैकल पॉइंट्स

3- गिरीश एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 7 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

4- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 9 मैचों के बाद 29 टैकल पॉइंट्स

5- सुरिंदर सिंह (यू मुंबा) - 8 मैचों के बाद 25 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications