Most Raid Points Every Season PKL: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) इतिहास में अबतक कई रेडर खिलाड़ियों का जलवा रहा है। उन्होंने लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की सफलता में जबदस्त योगदान दिया है। हालांकि, इस दौरान PKL के बीते 10 सालों के इतिहास में शामिल रहे कई खिलाड़ी फिलहाल संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, बावजूद इसके उनके द्वारा दर्ज कीर्तिमान और उपलब्धियों की बदौलत फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं।ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने Pro Kabaddi League के हर सीजन में सर्वाधिक रेड पॉइंट्स हासिल करते हुए बेस्ट रेडर का खिताब अपने नाम किया है। इस लिस्ट में कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने एक से अधिक बार यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है।Pro Kabaddi League में सीजन-दर-सीजन सर्वाधिक रेड पॉइंट्स स्कोर करने वाले खिलाड़ीअनूप कुमार (Pro Kabaddi League 1) - यू मुम्बा टीम से खेलते हुए 16 मैचों में 155 रेड पॉइंट्स हासिल किए। View this post on Instagram Instagram Postकाशीलिंग अडके (Pro Kabaddi League 2) - दबंग दिल्ली केसी टीम से खेलते हुए 14 मैचों में 114 रेड पॉइंट्स दर्ज किए। View this post on Instagram Instagram Postपरदीप नरवाल (Pro Kabaddi League 3) - पटना पाइरेट्स से खेलते हुए 16 मैचों में 116 रेड पॉइंट्स हासिल किए।राहुल चौधरी (Pro Kabaddi League 4) - तेलुगु टाइटंस से खेलते हुए 16 मैचों में 146 रेड पॉइंट्स हासिल किए। View this post on Instagram Instagram Postपरदीप नरवाल (Pro Kabaddi League 5) - पटना पाइरेट्स टीम से खेलते हुए 26 मैचों में 369 रेड पॉइंट्स अपने नाम दर्ज किए। View this post on Instagram Instagram Postपवन सेहरावत (Pro Kabaddi League 6) - बेंगलुरु बुल्स से खेलते हुए 24 मैचों में 271 रेड पॉइंट्स हासिल किए।पवन सेहरावत (Pro Kabaddi League 7) - बेंगलुरु बुल्स से खेलते हुए 24 मैचों में 346 रेड पॉइंट्स हासिल किए।पवन सेहरावत (Pro Kabaddi League 8) - बेंगलुरु बुल्स से खेलते हुए 24 मैचों में 304 रेड पॉइंट्स दर्ज किए। View this post on Instagram Instagram Postअर्जुन देशवाल (Pro Kabaddi League 9) - जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के लिए खेलते हुए 24 मैचों में 296 रेड पॉइंट्स हासिल किए। View this post on Instagram Instagram Postआशू मलिक और अर्जुन देशवाल (Pro Kabaddi League 10) - इस दौरान दबंग दिल्ली केसी के आशू मलिक और जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल ने संयुक्त रूप से 23 मैचों में 276 रेड पॉइंट्स अपने नाम किए।