Pro Kabaddi 2023-24: PKL के सभी सीजन में 'कैप्टन कूल' Anup Kumar द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नज़र 

Pro Kabaddi
Pro Kabaddi में कैसा रहा है Anup Kumar का प्रदर्शन

Pro Kabaddi 2023-24: प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023-24) के 10 सीजन (PKL) में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने इस लीग को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसमें एक प्रमुख नाम अनूप कुमार (Anup Kumar) का भी हैं, जोकि भारत के सबसे बड़े कबड्डी खिलाड़ियों में से एक हैं।

Ad
Ad

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर अनूप कुमार पहले 6 सीजन Pro Kabaddi League का हिस्सा रहे थे। वो यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए दिखाई दिए हैं। अपनी कप्तानी के दम पर अनूप कुमार यू मुंबा को तीन बार PKL के फाइनल में लेकर जा चुके हैं और दूसरे सीजन में अपनी टीम को पहली बार चैंपियन भी बनाया था।

अनूप कुमार PKL के पहले 5 सीजन में यू मुंबा का हिस्सा थे और छठे सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा बने थे। इसी सीजन में उन्होंने पंचकुला लेग के दौरान रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अनूप की गिनती इस लीग के सबसे शानदार खिलाड़ियों में की जाती है। अपने PKL करियर में अनूप कुमार ने 91 मैचों में 596 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जिसमें 13 सुपर 10 शामिल हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अनूप के Pro Kabaddi League में किए गए प्रदर्शन के बारे में बताने वाले हैं।

Ad

Pro Kabaddi 2023-24: PKL के सभी सीजन में Anup Kumar का प्रदर्शन कैसा रहा है?

PKL, पहला सीजन: 16 मैचों में 169 (155 रेड और 14 टैकल) पॉइंट्स। 10 सुपर 10, 8 सुपर रेड और 2 सुपर टैकल।

PKL, दूसरा सीजन: 14 मैचों में 81 (74 रेड और 7 टैकल) पॉइंट्स। एक सुपर 10, एक सुपर रेड और एक सुपर टैकल।

PKL, तीसरा सीजन: 13 मैचों में 79 (76 रेड और तीन टैकल) पॉइंट्स। तीन सुपर रेड।

PKL, चौथा सीजन: 14 मैचों में 82 (72 रेड और 10 टैकल) पॉइंट्स। एक सुपर रेड और एक सुपर टैकल।

PKL, 5वां सीजन: 21 मैचों में 135 (112 रेड और 23 टैकल) पॉइंट्स। दो सुपर 10, 2 सुपर रेड और 4 सुपर टैकल।

PKL छठा सीजन: 13 मैचों में 50 (38 रेड और 12 टैकल) पॉइंट्स। दो सुपर रेड।

आपको बता दें कि Pro Kabaddi League में खिलाड़ी के अलावा अनूप कुमार बतौर कोच भी इस लीग का हिस्सा बन चुके हैं। PKL के सातवें और आठवें सीजन में वो पुनेरी पलटन का हिस्सा थे। सीजन 7 में जहां टीम प्ले-ऑफ में जगह नहीं बनाई थी और 8वें सीजन में एलिमिनेटर में हारकर बाहर हुए थे। इसके साथ ही वो कमेंटेटर के तौर पर भी लीग में दिखाई दे चुके हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications