Pro Kabaddi 2023: PKL 10 के ऑक्शन से पूर्व टीमों ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर कबड्डी जगत को चौंका दिया था। इन्हीं में से एक नाम ईरानी दिग्गज फज़ल अत्राचली (Fazel Atrachali) का भी है। वो एक बेहतरीन डिफेंडर होने के साथ-साथ एक शानदार कप्तान भी हैं और 2 बार चैंपियन टीम का हिस्सा रह चुके हैं।ऑक्शन में इस समय ऐसी कई टीमें हैं जिन्हें कप्तान के साथ-साथ अच्छे डिफेंडर की भी जरूरत है और इसी वजह से फज़ल अत्राचली के लिए एक बार फिर बड़ी बोली लग सकती है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 टीमों के बारे में जो Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में ईरान के सुल्तान पर सबसे बड़ी बोली लगा सकती हैं।#)क्या Pro Kabaddi 2023 में Bengal Warriors की किस्मत बदल पाएंगे Fazel Atrachali? View this post on Instagram Instagram PostPKL 7 की चैंपियन टीम, बंगाल वॉरियर्स पिछले 2 सीजन से प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है। अब ऐसा प्रतीत होता है जैसे टीम को बड़े बदलाव की जरूरत है। चूंकि बंगाल ने इस बार अपने अनुभवी कप्तान मनिंदर सिंह को रिलीज किया है और टीम को कप्तान की सख्त जरूरत है। इसी वजह से वो फज़ल अत्राचली के रूप में एक दिग्गज खिलाड़ी और बेहतरीन कप्तान का रुख कर सकती है। अत्राचली लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और बंगाल उन्हें खरीदती है तो वो उनके लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। #) Pro Kabaddi 2023 में Telugu Titans दिखाएगी Fazel Atrachali पर भरोसा? View this post on Instagram Instagram PostPKL के इतिहास में तेलुगु टाइटंस उन चुनिंदा टीमों में से हैं जो आज तक फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। इसके साथ ही वो सीजन 8 और 9 में अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रहे थे। टाइटंस को अच्छी किस्मत के अलावा ऑक्शन में अच्छे फैसले लेने की भी जरूरत है। फज़ल अत्राचली के आने से टाइटंस का डिफेंस बहुत मजबूत बन सकता है और संभव है कि उनकी कप्तानी में टीम एकजुट होकर शायद पहली बार ट्रॉफी जीतने का स्वाद चख पाए।#) क्या Dabang Delhi KC Pro Kabaddi 2023 में डिफेंस की जिम्मेदारी देंगे फज़ल को? View this post on Instagram Instagram Postदबंग दिल्ली केसी ने 8वां सीजन जीता और इसके बाद 9वें सीजन में भी प्ले-ऑफ तक का सफर तय किया, लेकिन Pro Kabaddi 2023 के लिए टीम ने लगभग अपने पूरे डिफेंस को रिलीज कर दिया है। ऑक्शन में दिल्ली को अच्छे डिफेंडर्स की सख्त जरूरत है और उनके लिए यह रोल फज़ल अत्राचली अच्छे तरीके से निभा सकते हैं। रेडिंग में नवीन कुमार और डिफेंस में फज़ल की जोड़ी दिल्ली को ऊंचाई पर पहुंचा सकती है।