Pro Kabaddi 2023 के लिए Gujarat Giants के कप्तान का ऐलान, 'ईरान के सुल्तान' करेंगे टाइटल का सूखा खत्म?

Pro Kabaddi 2023
Pro Kabaddi 2023 के लिए फज़ल अत्राचली को बनाया गया कप्तान (Photo: PKL)

Pro Kabaddi 2023: गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के लिए अपने कप्तान और उपकप्तान का ऐलान कर दिया है। ईरान के फज़ल अत्राचली (Fazel Atrachali) टीम के कप्तान होंगे और रोहित गुलिया (Rohit Gulia) उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

Ad

हाल ही में दिल्ली में एक खास इवेंट हुआ, जिसमें गुजरात जायंट्स के कोच राम मेहर सिंह ने Pro Kabaddi 2023 के लिए अपनी टीम के कप्तान का ऐलान किया। राम मेहर सिंह ने इस बीच कहा,

"PKL के 10वें सीजन में फज़ल अत्राचली सबसे मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने अपने करियर में कई मेडल भी जीते हैं। मैंने पहले भी फज़ल के साथ काम भी किया है और वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अडानी गुजरात जायंट्स की कप्तानी के लिए वो बेस्ट चॉइस हैं।"
Ad

यह पहला मौका नहीं है जब फज़ल अत्राचली गुजरात जायंट्स के लिए खेलने वाले हैं। इससे पहले वो सीजन 5 में भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। देखना होगा कि ईरान के सुल्तान क्या PKL के 10वें सीजन में गुजरात के टाइटल का सूखा समाप्त कर पाते हैं या नहीं।

आपको बता दें कि गुजरात जायंट्स की टीम Pro Kabaddi 2023 के लिए काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टीम के पास रेडिंग में राकेश संगरोया, प्रतीक दहिया, सोनू, रोहित गुलिया जैसे विकल्प हैं। इसके अलावा टीम के पास विकास जागलान, जीबी मोरे, अर्कम शेख और सौरव गुलिया जैसे खिलाड़ी भी हैं। विदेशी खिलाड़ियों में उनके पास फज़ल अत्राचली और मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।

Ad

Pro Kabaddi 2023 में Gujarat Giants कब खेलेगी अपना पहला मैच?

गुजरात जायंट्स की टीम Pro Kabaddi 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 2 दिसंबर को करने वाली है। इस साल के पहले ही मुकाबले में उनका सामना तेलुगु टाइटंस के खिलाफ होने वाला है। अहमदाबाद लेग से ही PKL के 10वें सीजन की शुरुआत होने वाली है और इस बीच गुजरात की टीम को अपने होम लेग में 4 मैच खेलने वाले हैं।

तेलुगु टाइटंस के बाद गुजरात जायंट्स को 3 दिसंबर को बेंगलुरु बुल्स, 5 दिसंबर को यू मुंबा और 7 दिसंबर को पटना पाइरेट्स के खिलाफ खेलना होगा। गुजरात की कोशिश अपने होम लेग का फायदा उठाते हुए जबरदस्त तरीके से लीग की शुरुआत करने पर होगी। लंबे समय बाद गुजरात की टीम अपने घरेलू फैंस के सामने खेलते हुए दिखाई देगी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications